{"_id":"583e0adf4f1c1b0d1ede67ef","slug":"ramdev-invested-in-nepal-without-government-approval-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामदेव ने आधिकारिक मंजूरी के बगैर किया नेपाल में निवेश : रिपोर्ट ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रामदेव ने आधिकारिक मंजूरी के बगैर किया नेपाल में निवेश : रिपोर्ट
एजेंसी
Updated Wed, 30 Nov 2016 04:40 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटोः रामदेव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग गुरु बाबा रामदेव नेपाल में एक विवाद में फंस गए हैं। ऐसा मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किए जाने के बाद हुआ है कि रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद समूह ने नेपाल में बगैर आधिकारिक मंजूरी के 150 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
सूत्रों के अनुसार विदेशी निवेश और तकनीक हस्तांतरण अधिनियम के तहत नेपाल में निवेश करने से पहले विदेशी निवेशकों को वहां के निवेश बोर्ड अथवा उद्योग विभाग से मंजूरी लेनी पड़ती है। नेपाल में सबसे अधिक प्रसार संख्या वाले अखबार कांतिपुर दैनिक की रिपोर्ट के अनुसार रामदेव मंजूरी लेने में असफल रहे हैं। वैसे रामदेव ने सोमवार को बयान जारी कर इस आरोप को गलत बताया है।
उन्होंने कहा है कि उनकी कंपनी ने नेपाल में कारोबार शुरू करने में किसी भी स्थानीय कानून का उल्लंघन नहीं किया है। बाबा रामदेव के हस्ताक्षर वाले इस बयान में कहा गया है कि पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही नेपाल में कारोबार शुरू किया है। रामदेव के अनुसार नेपाल स्थित पतंजलि योगपीठ ने वहां भारत से लेकर किसी तरह का निवेश नहीं किया है।