फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Twitter Controversy Ramdas Athawale made fun of Shashi Tharoor, jinki english hamne dekhi unke nam hai shashi

Ramdas Athawale: अठावले ने थरूर के लिए पढ़ी शायरी, बोले- 'जिनकी इंग्लिश हमने देखी उनका नाम है शशि', उनका बयान देखकर...

Sat, 12 Feb 2022 08:32 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 12 Feb 2022 08:32 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री रामदाल अठावले ने कांग्रेस नेता शशि थरूर पर एक बार फिर से चुटकी ली है। इसबार उन्होंने शायराना अंदाज में तंज कसा है।
 

विज्ञापन
After Twitter Controversy Ramdas Athawale made fun of Shashi Tharoor, jinki english hamne dekhi unke nam hai shashi
रामदास अठावले - फोटो : Twitter

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर की इंग्लिश में गलती निकालने वाले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अब नागपुर में एक प्रेस वार्ता कर फिर से तंज कसा है। उन्होंने शायराना अंदाज में थरूर पर हमला बोलते हुए कहा कि 'जिनकी इंग्लिश हमने देखी उनका नाम है शशि, उनका बयान देखकर मुझे आती है हंसी'। गौरतलब है कि शशि थरूर और अठावले के बीच ट्विटर वॉर की शुरुआत थरूर के एक ट्वीट से हुई थी। शशि थरूर ने बजट पर चर्चा के समय की अठावले की एक तस्वीर ट्वीट की थी और लिखा था कि केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले को भी बजट समझ नहीं आया। जिसके बाद से दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अठावले ने थरूर की अंग्रेजी में निकाली थी गलती
केंद्रीय मंत्री ने थरूर के ट्वीट में गलती बताते हुए ट्विटर पर लिखा, प्रिय शशि थरूर, अनावश्यक बयानबाजी करने से आदमी गलती कर बैठता है। यह ‘बाइजट’ नहीं, बजट है। इसके अलावा यह ‘रिलाई’ नहीं रिप्लाई है। थरूर ने दरअसल बजट पर चर्चा के दौरान अठावले के उच्चारण को लेकर मजाक उड़ाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed