फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ramdas Athawale said Opposition parties cannot face PM Modi Tamil Nadu Annamalai said this for the youth

Politics: अठावले बोले- विपक्षी दल पीएम मोदी का सामना नहीं कर सकते; अन्नामलाई ने युवाओं के लिए कही यह बात

Sun, 26 Feb 2023 10:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कोच्चि/कोयंबटूर
पीटीआई, कोच्चि/कोयंबटूर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 26 Feb 2023 10:18 PM IST
सार

रायपुर में हो रहे कांग्रेस के पूर्ण अधिवेशन पर बोलते हुए अठावले ने कहा कि मैं सोनिया गांधी का सम्मान करता हूं। राहुल गांधी बहुत मजबूत आदमी नहीं हैं, जिसके कारण वह पार्टी का नेतृत्व नहीं कर सकते हैं। हार के बाद उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। अमेठी से स्मृति ईरानी ने उनको हराया। राहुल गांधी पीएम मोदी को नहीं हरा सकते।

विज्ञापन
Ramdas Athawale said Opposition parties cannot face PM Modi Tamil Nadu Annamalai said this for the youth
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने रविवार को दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) देश में एक बार फिर सत्ता में आएगा, क्योंकि विपक्षी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे मजबूत व्यक्ति का सामना करने के लिए एकजुट नहीं हैं। राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व नहीं कर सकते हैं और उनकी तुलना मोदी से नहीं की जा सकती है। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री आठवले अपनी एक-दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे थे।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम पर भी बात की। उन्होंने कहा कि शिवसेना में समस्याओं के लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जिम्मेदार हैं। 2019 के चुनाव में जो जनादेश मिला था उसके हिसाब से सरकार भाजपा और शिवसेना की होनी चाहिए थी। हालांकि, उद्धव ठाकरे ने भाजपा से गठबंधन तोड़ कांग्रेस और एनसीपी के साथ हाथ मिला लिया, जिसके कारण ये सब हुआ। उद्धव ठाकरे भाजपा के साथ होते तो उनके और एकनाथ शिंदे के बीच कोई विवाद नहीं होता। 
विज्ञापन


रायपुर में हो रहे कांग्रेस के पूर्ण अधिवेशन पर बोलते हुए अठावले ने कहा कि मैं सोनिया गांधी का सम्मान करता हूं। राहुल गांधी बहुत मजबूत आदमी नहीं हैं, जिसके कारण वह पार्टी का नेतृत्व नहीं कर सकते हैं। हार के बाद उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। अमेठी से स्मृति ईरानी ने उनको हराया। राहुल गांधी पीएम मोदी को नहीं हरा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कहा कि इरोड पूर्व विधानसभा उपचुनाव में पैसे की घटिया राजनीति को देखकर कई युवा इसमें प्रवेश करने से हिचकिचा रहे हैं और अच्छे नेता इससे दूर जा रहे हैं। अन्नामलाई ने कोयंबटूर में आरोप लगाया कि इरोड पूर्व में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के कई मामले सामने आए हैं। उन्होंने मतदाताओं से सवाल किया कि क्या वे इस तरह की घटिया राजनीति को स्वीकार करते हैं और क्या ऐसे राजनीतिक दलों के लिए कोई जगह है। इरोड पूर्व निर्वाचन क्षेत्र के लिए उपचुनाव कल यानी 27 फरवरी को होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed