{"_id":"687c8f2af3d31aacb701b4e0","slug":"ramdas-athawale-on-india-pakistan-match-wcl-said-politics-in-sports-no-need-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramdas Athawale: 'राजनीति को खेल में नहीं लाना चाहिए', भारत-पाकिस्तान मैच रद्द होने पर केंद्रीय मंत्री का बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ramdas Athawale: 'राजनीति को खेल में नहीं लाना चाहिए', भारत-पाकिस्तान मैच रद्द होने पर केंद्रीय मंत्री का बयान
Sun, 20 Jul 2025 12:36 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:36 PM IST
सार
रामदास अठावले ने कहा कि 'सभी पार्टियों की आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, जिसमें सदन को अच्छी तरह से चलाने पर सहमति बनी। यह विपक्ष की जिम्मेदारी है कि वह चर्चा में भाग ले।'
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत-पाकिस्तान के बीच खराब संबंधों के चलते आज इंग्लैंड में डब्लूसीएल में होने वाला भारत-पाकिस्तान का मैच रद्द हो गया। कई भारतीय खिलाड़ियों के खेलने से इनकार के बाद यह फैसला किया गया। अब इस पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। रामदास अठावले ने कहा कि राजनीति को खेल में नहीं घसीटना चाहिए।
'खेल में राजनीति नहीं होनी चाहिए'
रामदास अठावले ने कहा कि 'भारत-पाकिस्तान का मैच आज इंग्लैंड में होना था। ये सच है कि आतंकियों ने पहलगाम में आतंकी हमला किया और उसके बाद आतंकी कैंप तबाह किए गए, लेकिन मैच का मामला अलग है। राजनीति को खेल में नहीं घसीटा जाना चाहिए। अगर मैच भारत में हो रहा होता तो ये गंभीर बात थी, लेकिन मैच इंग्लैंड में हो रहा था। हमने पाकिस्तान को लड़ाई में हराया है और हमने उन्हें क्रिकेट में भी हराया है। इसलिए इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए।'
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर भी भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर काफी रोष जताया जा रहा था। आखिरकार आयोजकों ने इस रद्द करने का फैसला किया। युवराज सिंह की अगुआई वाली टीम का इस टूर्नामेंट में यह पहला मुकाबला था। भारतीय टीम में शिखर धवन, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और अंबाटी रायुडू जैसे बल्लेबाज शामिल हैं।
विज्ञापन
सदन अच्छा चलाने पर बनी सहमति
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख ने आगामी संसद सत्र को लेकर कहा कि 'सभी पार्टियों की आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, जिसमें सदन को अच्छी तरह से चलाने पर सहमति बनी। यह विपक्ष की जिम्मेदारी है कि वह चर्चा में भाग ले। अगर वे कोई मुद्दा उठाना चाहते हैं तो तो सरकार उस पर विचार-विमर्श करेगी। अध्यक्ष जी विचार-विमर्श करेंगे। हमारा मानना है कि सदन शांतिपूर्वक चलना चाहिए।'

#WATCH | Delhi: MoS Ramdas Athawale says, "India vs Pakistan match was scheduled to be held in England (WCL). It is true that terrorists carried out an attack in Pahalgam and after that terrorist camps were neutralised...But the matter of match is different. There is no need to… pic.twitter.com/uJryjEHpQ3
— ANI (@ANI) July 20, 2025
सदन अच्छा चलाने पर बनी सहमति
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख ने आगामी संसद सत्र को लेकर कहा कि 'सभी पार्टियों की आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, जिसमें सदन को अच्छी तरह से चलाने पर सहमति बनी। यह विपक्ष की जिम्मेदारी है कि वह चर्चा में भाग ले। अगर वे कोई मुद्दा उठाना चाहते हैं तो तो सरकार उस पर विचार-विमर्श करेगी। अध्यक्ष जी विचार-विमर्श करेंगे। हमारा मानना है कि सदन शांतिपूर्वक चलना चाहिए।'
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन