{"_id":"5f97d74d8ebc3e9bff7e18f5","slug":"ramdas-athawale-gets-corona-positive-payal-ghosh-rpi-membership-yesterday","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती
Tue, 27 Oct 2020 01:46 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 27 Oct 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले
- फोटो : amar ujala
रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रामदास अठावले को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को रामदास अठावले ने पायल घोष को आरपीआई की सदस्यता दिलाई थी, उसके बाद से ही उनके बदन में दर्द और कफ की समस्या सामने आने लगी, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया। इस टेस्ट में रामदास अठावले पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
Union Minister Ramdas Athawale tests positive for #COVID19, admitted to Bombay Hospital as a precautionary measure, confirms his office (File Photo) pic.twitter.com/CVqKdXgLr3
— ANI (@ANI) October 27, 2020विज्ञापन
अब पायल घोष के क्वारंटीन होने या ना होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। बता दें कि पायल घोष ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था और कल ही उन्हें रिपब्लिकिन पार्टी ऑफ इंडिया की सदस्यता मिली है। पार्टी ने उन्हें वीमेन विंग का वाइस प्रेसिडेंट बनाया है।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में रामदास अठावले ने कहा था कि आरपीआई आंबेडकर की पार्टी है, इसमें हर वर्ग के लोगों की मदद की जाती है, चाहे वो दलित हों, आदिवासी हों, ओबीसी हों, गांव या झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले हों। रामदास अठावले ने उनसे कहा कि अगर आप पार्टी ज्वाइन करेंगी तो पार्टी को मजबूत चेहरा मिल जाएगा।