फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ramdas Athawale advised Ghulam Nabi Azad and Kapil Sibal to join BJP, NDA will remain in power several years

रामदास अठावले ने आजाद और सिब्बल को भाजपा में शामिल होने की दी नसीहत, बोले- एनडीए वर्षों तक सत्ता में रहेगी

Wed, 02 Sep 2020 09:27 AM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 02 Sep 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
Ramdas Athawale advised Ghulam Nabi Azad and Kapil Sibal to join BJP, NDA will remain in power several years
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले - फोटो : एएनआई

कांग्रेस पार्टी में सोनिया गांधी को लिखे गए पत्र से पैदा विवाद के बीच भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की नसीहत दी है।

विज्ञापन


अठावले ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार सत्ता में वापसी करेगी। चूंकि कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आजाद और अन्य दिग्गज कांग्रेसी नेताओं पर भाजपा के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया गया है, इसलिए उन्हें ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह अपना इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए।
विज्ञापन


 

अठावले ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि "कांग्रेस प्रमुख के पद को लेकर विवाद है। राहुल गांधी ने सिब्बल, आजाद पर भाजपा की ओर से काम करने का आरोप लगाया है। इसलिए, मैं सिब्बल और आजाद से कांग्रेस से इस्तीफा देने का अनुरोध करता हूं। उन्होंने कांग्रेस का विस्तार करते हुए कई साल बिताए हैं, लेकिन उन्हें बाहर निकलना चाहिए। वे भाजपा में शामिल हो जाएं।''

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि "अगर उनका अपमान किया जा रहा है तो उन्हें कांग्रेस वैसे ही छोड़ देना चाहिए जैसे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया था, यहां तक कि सचिन पायलट ने भी ऐसा किया था, लेकिन वह समझौता कर लिए। राहुल गांधी का कांग्रेस को स्थापित करने वाले लोगों को दोषी ठहराना गलत है।"

 

अठावले ने कहा कि भाजपा की अगुवाई में अभी कई वर्षों तक सत्ता में एनडीए की सरकार रहेगी। उन्होंने अगले लोकसभा चुनाव में 350 से अधिक सीटें जीतने की उम्मीद जताई। केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री ने कहा कि "भाजपा आज जनता की पार्टी है। सभी जाति, संप्रदाय और धर्म के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। यह आने वाले चुनावों में जीत हासिल करती रहेगी और कांग्रेस का सफाया करेगी।" 


 

बता दें कि, सिब्बल और आजाद कांग्रेस के उन 23 बड़े नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने कांग्रेस पार्टी में व्यापक बदलाव और पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग को लेकर सोनिया गांधी को पत्र लिखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed