{"_id":"67387da7c8e32ee5b107ee89","slug":"ramamurthy-naidu-brother-of-andhra-pradesh-cm-chandrababu-naidu-passed-away-suffering-from-heart-disease-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के भाई राममूर्ति नायडू का निधन, हृदय रोग से पीड़ित थे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के भाई राममूर्ति नायडू का निधन, हृदय रोग से पीड़ित थे
Sat, 16 Nov 2024 04:41 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:41 PM IST
सार
14 नवंबर को राममूर्ति नायडू को हार्ट अटैक पड़ा था। इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह वेंटिलेटर पर थे। राममूर्ति नायडू वर्ष 1994 से 1999 तक आंध्र प्रदेश के चंद्रगिरि से विधायक रहे।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू अपने छोटे भाई राममूर्ति नायडू के साथ। (फाइल)
- फोटो : X/ N Chandrababu Naidu/ @ncbn
विस्तार
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के छोटे भाई और तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के पूर्व विधायक एन. राममूर्ति नायडू का शनिवार दोपहर को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह हृदय रोग से पीड़ित थे। उन्होंने 72 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।
अस्पताल के मुताबिक 14 नवंबर को राममूर्ति नायडू को हार्ट अटैक पड़ा था। इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह वेंटिलेटर पर थे। राममूर्ति नायडू वर्ष 1994 से 1999 तक आंध्र प्रदेश के चंद्रगिरि से विधायक रहे। इसके अलावा उन्होंने तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनके बेटे नारा रोहित एक प्रसिद्ध तेलुगु अभिनेता हैं।
राममूर्ति नायडू के निधन पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शोक जताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने भी रामूमूर्ति नायडू के निधन पर शोक जताया और श्रद्धांजलि दी। रेवंत रेड्डी ने अपने शोक संदेश में कहा कि राममूर्ति नायडू के निधन की दुखद खबर मिली। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। भाई के निधन की सूचना पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू दिल्ली से हैदराबाद रवाना हो गए हैं। दिवंगत राममूर्ति नायडू का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए नरवरिपल्ले में उनके पैतृक आवास पर रखा गया है।