फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ram Vilas Paswan says Nitish Kumar is with NDA and will remain

नीतीश कुमार राजग के साथ हैं और रहेंगे : रामविलास पासवान

Fri, 29 Jun 2018 09:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Jun 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
Ram Vilas Paswan says Nitish Kumar is with NDA and will remain
नीतीश कुमार और रामविलास पासवान
जदयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कांग्रेस के हाथ मिलाने की अटकलों को केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि राजग के घटक दल उसके साथ मजबूती से खड़े हैं, जिनमें से एक नीतीश कुमार हैं। जेल में बंद लालू यादव से उनकी बातचीत तबीयत की जानकारी लेने तक सीमित थी। अगर कोई इस पर कोई बयान दे रहा है या तूल दे रहा है तो वह पूरी तरह से निराधार और गलत है।  
विज्ञापन


पासवान ने बिहार में सीटों के बंटवारे पर कहा कि फिलहाल यह कोई मुद्दा नहीं है, क्योंकि इस पर चुनाव से पहले पक्षों की सहमति से निर्णय लिया जाता है। बिहार के मुख्यमंत्री से बातचीत का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश ने मुझे बताया कि उन्होंने एक नहीं, बल्कि चार बार लालू यादव का हालचाल लिया। लालू जेल में बंद हैं और लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहे हैं। ऐसे में उनके ऑपरेशन के बाद तबीयत के बारे में पूछना मानवता है। कोई राजनीतिक फेरबदल नहीं है।
विज्ञापन


पासवान ने कहा कि ऐसा नहीं है कि किसी नेता ने दूसरे नेता का हालचाल लेने के लिए फोन किया हो। राजनीतिक और निजी जीवन का घालमेल कर उसे तूल दिया जाना उचित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजग के सभी घटक दल उसके साथ हैं और 2019 में सब मिलकर चुनाव लड़कर फिर सरकार बनाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लोजपा नेता पासवान ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि अगर कोई यह बयान दे रहा है कि फोन पर बातचीत विपक्षी दल के साथ जाने के मद्देनजर थी तो यह पूरी तरह से गलत और भ्रम फैलाने वाली है। इससे उसे कोई फायदा नहीं मिलने वाला है, यह महज बचकानी हरकत है। हम सब एक नाव पर सवार हैं, साथ हैं और आगे बढ़ रहे हैं।


उन्होंने कहा कि मीडिया को राजनीतिक और निजी जीवन में अंतर को ध्यान में रखना चाहिए। गौरतलब है कि यह पूरा मसला नीतीश कुमार की एक फोन कॉल के बाद शुरू हुआ। उन्होंने मंगलवार को मुंबई में इलाजरत राजद सुप्रीमो और पुराने दोस्त व वर्तमान प्रतिद्वंद्वी लालू प्रसाद यादव को फोन कर उनका हालचाल पूछा था। इसके बाद से ही बिहार में नई राजनीतिक चर्चाओं का दौर फिर से शुरू हो गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed