फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ram Vilas Paswan Death News Live Updates in Hindi: Lok Janashakti Party Leader Chirag Paswan Tribute Former Cabinet Minister

Ram Vilas Paswan News Updates: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई हस्तियों ने दी रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि

Fri, 09 Oct 2020 03:27 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 09 Oct 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Ram Vilas Paswan Death News Live Updates in Hindi: Lok Janashakti Party Leader Chirag Paswan Tribute Former Cabinet Minister
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी - फोटो : ANI

Ram Vilas Paswan Death: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई हस्तियों और विभिन्न दलों के शीर्ष नेताओं ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्री पासवान का गुरुवार शाम निधन हो गया था। पासवान के पार्थिव शरीर को उनके सरकारी आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ शनिवार को उनके गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार , भाकपा महासचिव डी राजा, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्य रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, हर्षवर्धन और अश्विनी चौबे सहित कई नेताओं ने पासवान के अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-

विज्ञापन


विज्ञापन


रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को अब से कुछ देर बाद पटना के लिए रवाना किया जाएगा
केंद्रीय मंत्री और लोजपा नेता रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को उनके घर से बाहर लाया गया। पार्थिव शरीर को दिल्ली हवाई अड्डे पर ले जाया जाएगा, जहां से पार्थिव शरीर को बिहार के पटना के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनमोहन ने चिराग को लिखा पत्र
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लोजपा नेता के निधन पर चिराग पासवान को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा, 'मुझे आपके पिता के निधन के बारे में पता चला। केंद्र सरकार में रामविलास पासवान जी एक अहम दलित चेहरा रहे। 2004 में मैंने यूपीए सरकार का नेतृत्व किया था, जिसका पासवान जी हिस्सा थे, मेरे पास उस समय की बहुत सी यादें हैं। वे जननेता थे और उनकी बहुत प्रसिद्धि थी। वे एक ऐसा नेता थे जो जिसके भी संपर्क में आते थे, वे उनसे प्यार और उनका सम्मान किया करते थे। उनके निधन से देश ने एक महान दलित नेता खो दिया है जो समाज के गरीब और दबे-कुचले वर्ग के लिए हमेशा खड़े रहे। मैं आपके और आपके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। भगवान आपको ये असीम दुख सहने की क्षमता दे।'


राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
 

श्रद्धांजलि देने पहुंचे अमित शाह 
गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता रामविलास पासवान को उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि  दी।
 

श्रद्धांजलि देने पहुंचे राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता रामविलास पासवान को उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
 

पटना में होने वाले अंतिम संस्कार में मौजूद रहेंगे रविशंकर प्रसाद
रामविलास पासवान के पटना में होने वाले अंतिम संस्कार में पूरी कैबिनेट की तरफ से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद मौजूद रहेंगे। पासवान के पार्थिव शरीर को वायुसेना के विशेष विमान के जरिए पटना लाया जाएगा। इसमें परिवार के सदस्यों के साथ रविशंकर भी दोपहर दो बजे पहुंचेंगे। यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ शनिवार सुबह 10 गंगा किनारे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


श्रद्धांजलि देने पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रामविलास पासवान को उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी।
 

श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री और लोजपा नेता रामविलास पासवान को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की। लोजपा नेता का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। 
 

श्रद्धांजलि देने पहुंचे जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री और लोजपा नेता रामविलास पासवान को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।
 

पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन जारी
रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को 12 जनपथ स्थित उनके आवास पर लाया गया है। यहां केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, डॉ. हर्षवर्धन सहित कई अन्य दिग्गज नेता मौजूद हैं। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे।


घर लाया जा रहा है पार्थिव शरीर
रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को उनके दिल्ली स्थित आवास पर ले जाया जा रहा है। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन एम्स अस्पताल पहुंचे। 12 जनपथ पर केंद्रीय मंत्री के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा, फिर पार्टी मुख्यालय ले जाया जाएगा।
 

आधा झुका तिरंगा
रामविलास पासवान के निधन के बाद राष्ट्रपति भवन, संसद भवन पर राष्ट्र ध्वज तिरंगे को आधा झुका दिया गया है।
 

केंद्रीय कैबिनेट में रामविलास पासवान को दी जाएगी श्रद्धांजलि
आज सुबह 10.30 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed