{"_id":"5d3421558ebc3e6ca302b08e","slug":"ram-vilas-paswan-brother-ram-chandra-paswan-passes-away-at-rml-hospital-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामविलास पासवान के छोटे भाई का निधन, समस्तीपुर से सांसद थे रामचंद्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रामविलास पासवान के छोटे भाई का निधन, समस्तीपुर से सांसद थे रामचंद्र
Sun, 21 Jul 2019 02:03 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 21 Jul 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
राम चंद्र पासवान (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान के छोटे भाई रामचंद्र पासवान का निधन हो गया है। वह दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती थे। वह समस्तीपुर से लोकसभा सांसद थे। 12 जुलाई को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। इसके बाद उन्हें दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
Lok Janshakti Party (LJP) Member of Parliament, Ram Chandra Paswan (in file pic) passes away at RML Hospital in Delhi. He is brother of Union Minister Ram Vilas Paswan. pic.twitter.com/4n0OzZZBsA
— ANI (@ANI) July 21, 2019विज्ञापन
उन्होंने रविवार को अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। रामचंद्र चौथी बार सांसद बने थे। 2019 लोकसभा चुनाव में वह दूसरी बार समस्तीपुर से सांसद चुने गए थे। उनके दो बेटे हैं। उनके भतीजे और सांसद चिराग पासवान ने अपने चाचा की मौत की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया।
विज्ञापन
चिराग ने ट्विटर पर लिखा, 'आप सभी को बड़े दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है की मेरे चाचा जी आदरणीय श्री रामचंद्र पासवान जी अब नहीं रहे। आज दोपहर 1:24बजे उन्होंने राम मनोहर लोहिया अस्पताल नई दिल्ली में आखिरी सांस ली।'