फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ram Temple trust Uma Bharti Narendra Modi, day of immense pride and happiness

उमा भारती बोलीं, मंदिर निर्माण के लिए हम फांसी पर चढ़ने के लिए भी तैयार

Wed, 05 Feb 2020 04:06 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 05 Feb 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
Ram Temple trust Uma Bharti Narendra Modi, day of immense pride and happiness
उमा भारती - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर ट्रस्ट बनाने का एलान किया है। जिसके बाद भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने कहा कि ये बेहद गर्व और खुशी का दिन है। मैंने तो पहले ही कहा था कि हम इसके लिए फांसी पर चढ़ने के लिए भी तैयार हैं। 

विज्ञापन


भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि इससे अच्छा दिन और कुछ नहीं हो सकता है। ये बेहद गर्व और खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि अब, हम मेरे और आडवाणी जी से जुड़े दूसरे ट्रायल के लिए तैयार हैं। मैंने तो शुरू से ही यह कहा है कि हम इसके लिए फांसी पर चढ़ने के लिए भी तैयार हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या राम मंदिर को लेकर ट्रस्ट बनाने का एलान किया। जिसके बाद गृहमंत्री अमित शाह ने बताया कि इस ट्रस्ट में 15 ट्रस्टी होंगे जिसमें एक दलित समाज का सदस्य होगा। वहीं योगी सरकार ने मस्जिद के लिए अयोध्या के रौनाही में पांच एकड़ जमीन दिए जाने की घोषणा की है।

पीएम मोदी ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में एक स्वायत्त ट्रस्ट बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ है। जो सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में राम मंदिर निर्माण का कार्य करेगा। वहीं कांग्रेस ने ट्रस्ट के एलान को लेकर सवाल उठाए।


पीएम मोदी ने कहा कि ये ट्रस्ट अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मस्थली पर भव्य और दिव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण और उससे जुड़े विषयों पर निर्णय लेने के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र होगा। उन्होंने कहा कि 67.03 एकड़ भूमि इस ट्रस्ट को दे दी जाएगी और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में राम मंदिर का निर्माण होगा। पीएम ने बताया कि राम मंदिर के लिए वृहद योजना बनाई गई है। 

पीएम मोदी ने कहा कि इस ऐतिहासिक क्षण में हम सभी सदस्य मिलकर अयोध्या में श्रीराम धाम के जीणोद्धार के लिए, भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए, एक स्वर में अपना समर्थन दें। इस दौरान संसद भवन में जय श्री राम के नारे भी लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed