फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ram temple PM Modi leave from delhi to ayodhya will do bhumi pujan for construction of hindu temple

राम मंदिर: अयोध्या में भूमि पूजन के लिए पीएम मोदी ने पहना धोती-कुर्ता

Wed, 05 Aug 2020 10:44 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 05 Aug 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
ram temple PM Modi leave from delhi to ayodhya will do bhumi pujan for construction of hindu temple
नरेंद्र मोदी - फोटो : PMO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी आमतौर पर कुर्ता-पायजामा पहनते हैं, लेकिन भूमिपूजन में शामिल होने के लिए उन्होंने पारंपरिक परिधान कु्र्ता और धोती पहनी।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा साझा की गई तस्वीर में प्रधानमंत्री गोल्डन रंग का कुर्ता और धोती पहने हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने गले में सफेद रंग का शॉल डाला हुआ है और वह हाथ जोड़े हुए विमान की सीढ़ियों की तरफ बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

 


अभिजित मुहूर्त में होगा भूमि पूजन
प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या में आज 12 बजकर 15 मिनट और 15 सेकंड पर राम मंदिर का भूमिपूजन करेंगे। खास बात यह है कि भगवान श्रीराम ने अभिजित मुहूर्त में जन्म लिया था और उसी मुहूर्त में आज मंदिर के लिए भूमि पूजन होने जा रहा है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख भागवत समेत कई विशिष्ट हस्तियां इसकी साक्षी बनेंगी।


यह भी पढ़ें- राम मंदिर: शिलान्यास समारोह का जश्न मनाने के लिए भारतीय-अमेरिकियों ने निकाली झांकी

सीएम योगी की अपील लोग घर में रहकर दीपक जलाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भूमिपूजन/शिलान्यास, न केवल मंदिर का है, वरन एक नए युग का भी है। प्रभु श्रीराम का जीवन संयम की शिक्षा देता है। हमें भी संयम रखते हुए वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत शारीरिक दूरी बनाए रखनी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे घर में ही भूमिपूजन व शिलान्यास के कार्यक्रम को लाइव देखें। घरों में दीपक जलाएं। पूज्य संत एवं धर्माचार्यगण देवमंदिरों में अखंड रामायण का पाठ करें एवं दीप जलाएं।



ट्रस्ट के पास अब तक जमा हो चुकी है 30 करोड़ से अधिक राशि
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने बताया कि मेरे अनुमान के मुताबिक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पास चार अगस्त तक 30 करोड़ रुपये से अधिक राशि जमा हो चुकी है। कल तक हमारे पास और 11 करोड़ रुपये का फंड जमा हो जाएगा, जिसे मोरारी बापू ने देशवासियों से इकट्ठा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed