फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ram temple case: remove names of those whose death has taken place during hearing

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में मृतक पक्षकारों के नाम हटाने की गुहार

Sun, 05 Nov 2017 06:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Nov 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
Ram temple case: remove names of those whose death has taken place during hearing

सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में उन पक्षकारों के नाम हटाने की गुहार की गई है जिनकी मौत सुनवाई के दौरान हो गई है। 

विज्ञापन


सोमवार को सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर सुनवाई कर सकता है। याचिका में कहा गया है कि 10 अगस्त, 2017 के रिपोर्ट के मुताबिक राम दयाल शरण, महंत रामेश्वर दास, महंत गंगा दास, स्वामी गोविंदाचार्य, मोहम्मद फैक, मोहम्मद अछन मियां की सुनवाई के दौरान मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


याचिकाकर्ता के वकील विष्णु जैन के मुताबिक, जब यह मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित था उस दौरान महंत गंगा दास, स्वामी गोविंदाचार्य और मोहम्मद फैक की मौत हो गई थी। तब हाइकोर्ट ने इनके नाम पक्षकारों की सूची से हटा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- अभिनेता पृथ्वी जुत्शी ने कहा, 'कैसे मान लूं कि अयोध्या में ही राम का जन्म हुआ''    


सितंबर, 2010 को हाईकोर्ट का फैसला आया उसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। अब सुप्रीम कोर्ट से गुहार की गई है कि जिन लोगों की मौत हो चुकी है उनका नाम पक्षकारों की सूची से हटा दिया जाएं। 

सनद रहे कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले पर पांच दिसंबर से सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। पिछली सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने  कहा था कि इस मामले से संबंधित जो भी दस्तावेज दूसरी भाषाओं में है उन्हें तीन महीने के भीतर अंग्रेजी में अनुवाद किया जाए। करीब 9 हजार पेज के दस्तावेज अलग-अलग भाषाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed