फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ram Mandir: More than a hundred bhajans to be Launched on the Ram Mandir Pran Pratishtha

Ram Mandir: 22 जनवरी से पहले लगने वाली है 'भजनों की होड़', एमपी मनोज तिवारी से लेकर ये गायक कूदे मैदान में

Fri, 05 Jan 2024 08:27 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Fri, 05 Jan 2024 08:27 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय जनता पार्टी के सांसद और दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी कहते हैं कि भगवान राम जब अपने मंदिर में पधार रहे हैं, तो उनके स्वागत में पूरा देश भक्ति में सराबोर हो चुका है। वह कहते हैं कि उन्होंने भी भगवान राम और अयोध्या नगरी समेत हनुमानजी पर दो भजन तैयार किए हैं। मनोज तिवारी कहते हैं कि उनके भजन जल्द ही आने वाले हैं...
loader
Ram Mandir: More than a hundred bhajans to be Launched on the Ram Mandir Pran Pratishtha
Ram mandir - फोटो : Amar Ujala/ Himanshu Bhatt

विस्तार

जैसे-जैसे राम मंदिर के शुभारंभ की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे माहौल भी उसी रंग में रंगता जा रहा है। बॉलीवुड के मशहूर गीतकार, संगीतकार और गायक राम धुन बना कर भजन की तैयारियां कर रहे हैं। कोई अयोध्या पर गीत बना रहा है, तो कोई राम मंदिर पर। कोई हनुमान की भक्ति पर गीत बना चुका है, तो कोई राम मंदिर के निर्माण के साथ गीत और भजन की लॉन्चिंग कर रहा है। जानकारी के मुताबिक 22 जनवरी से पहले ही 100 से ज्यादा भजन अलग-अलग म्यूजिक कंपनियों और यूट्यूब पर लॉन्च होने वाले हैं। देश के प्रधानमंत्री मोदी ने भी राम भजनों को अपने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया है।

राम मंदिर के शुभारंभ से पहले ही तकरीबन 100 से ज्यादा भजन और राम भक्ति के गीत आने वाले हैं। इन भजनों और गीतों को गाने के लिए बॉलीवुड से लेकर स्थानीय कलाकार और गायक समेत गीतकार और संगीतकार सुर-लय ताल भी सजा चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी कहते हैं कि भगवान राम जब अपने मंदिर में पधार रहे हैं, तो उनके स्वागत में पूरा देश भक्ति में सराबोर हो चुका है। वह कहते हैं कि उन्होंने भी भगवान राम और अयोध्या नगरी समेत हनुमानजी पर दो भजन तैयार किए हैं। मनोज तिवारी कहते हैं कि उनके भजन जल्द ही आने वाले हैं। इसी तरह भजन गायक कन्हैया मित्तल के कई और भजन आने वाले हैं। कन्हैया मित्तल कहते हैं कि कुछ गीत और भजन तो पहले ही उनके राम मंदिर पर आ चुके हैं। कुछ और राम मंदिर के शुभारंभ से पहले ही आएंगे।

मनोज तिवारी, कन्हैया मित्तल, मनोज मुंतशिर और जुबिन नौटियाल जैसे अनेक गायक अयोध्या में राम मंदिर के शुभारंभ से पहले भजनों की श्रृंखला ला रहे हैं। देश की प्रमुख नामी म्यूजिक कंपनी से जुड़े वरिष्ठ प्रबंधक बताते हैं कि देश के अलग-अलग राज्यों और हिस्सों से कई प्रमुख गीतकारों और गायकों ने उनसे संपर्क किया है। म्यूजिक कंपनी के प्रबंधन का कहना है कि राम मंदिर के शुभारंभ तक कम से कम 100 प्रमुख गीत तो लोगों की जुबान पर चढ़ चुके होंगे। वह कहते हैं कि सिर्फ एक म्यूजिक कंपनी नहीं बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों की कई स्थानीय म्यूजिक कंपनी और यूट्यूब के माध्यम से हजारों गीत अयोध्या में राम भगवान पर बनकर आ रहे हैं। म्यूजिक कंपनियों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राम मंदिर, अयोध्या और हनुमान पर कई ऐसे गायक और गीतकार भी अपने गीत लिख चुके हैं, जिन्होंने पहली बार इस विधा में हाथ आजमाया है।

म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि बीते कुछ समय से भजन और भक्ति में गीतों का बाजार भी बहुत तेजी से बढ़ा है। मुंबई में अलग-अलग गायको और गीतकारों के लिए स्टूडियो उपलब्ध कराने वाली प्रज्ञा म्यूजिक कंपनी के देवेंद्र ओझा बताते हैं कि बीते पांच सालों में जिस तरह से भजन और गीत बन रहे हैं, वह अब तक सबसे अनूठा और अलग नजरिए के तौर पर देखा जा रहा है। देवेंद्र बताते हैं कि जब राम मंदिर का शिलान्यास हुआ, तब उनकी ही म्यूजिक कंपनी की ओर से तकरीबन साढ़े चार सौ से ज्यादा गीत अलग-अलग गायकों की ओर से रिलीज किए गए। जबकि अगस्त 2020 से लेकर दिसंबर 2023 दिसंबर तक तकरीबन 1200 से ज्यादा गीत सिर्फ उनके स्टूडियो में ही रिकॉर्ड किए गए, जिन्हें अलग-अलग म्यूजिक कंपनियों की ओर से रिलीज किया गया। देवेंद्र का अनुमान है कि अगले कुछ सालों में गीत और भजन की इंडस्ट्री और ज्यादा बड़ी होने वाली है।

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के शुभारंभ से पहले रिलीज हो रहे गीतों पर और भजनों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी खूब प्रतिक्रिया आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी" जैसे मशहूर भजन को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ऐसे भजन की सराहना की थी। मोदी ने एक्स पर भजन का लिंक पोस्ट करते हुए लिखा था कि श्रीराम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मेरे घर राम आए हैं' भजन साझा करते हुए लिखा कि 'भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के सुअवसर पर अयोध्या के साथ-साथ पूरा देश राममय हो रहा है। रामलला की भक्ति से ओतप्रोत जुबिन नौटियाल, पायल देव और मनोज मुंतशिर का यह भजन दिल को छू लेने वाला है।

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर पर आधारित भजन 'जय श्री राम' के लिए गायक हंसराज रघुवंशी की प्रशंसा की थी। पीएम मोदी ने बीते गुरुवार को एक्स पर लिखा 'अयोध्या में प्रभु श्रीराम के स्वागत को लेकर पूरा देश राममय है। राम लला की भक्ति में डूबे भक्तजन इस शुभ दिन के लिए तरह-तरह से अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं। भगवान श्रीराम को समर्पित हंसराज रघुवंशी जी का ये भजन सुनिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की जा रही प्रशंसा के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री में लोग लगातार भजनों को लॉन्च करने की प्रक्रिया में लगे हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि अगले कुछ दिनों के भीतर राम मंदिर अयोध्या से संबंधित बहुत से गीत और भजन आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed