फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ram Mandir: LK Advani and Murali Manohar Joshi will not come to the ram mandir inauguration

Ram Mandir: क्या न्यौता मिलने के बाद भी राम मंदिर उद्घाटन में नहीं आएंगे आडवाणी और जोशी? ट्रस्ट ने बताई वजह

Tue, 19 Dec 2023 02:27 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 19 Dec 2023 02:27 PM IST
विज्ञापन
सार
विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है कि इन दोनों वरिष्ठ नेताओं से उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया गया है। दोनों नेताओं के आवास पर जाकर ट्रस्ट के नेताओं ने उन्हें निमंत्रण पत्र सौंपा है। विहिप ने उम्मीद जताई है कि दोनों नेता उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे...
loader
Ram Mandir: LK Advani and Murali Manohar Joshi will not come to the ram mandir inauguration
लालकृष्ण आडवाणी को निमंत्रण पत्र सौंपते विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार और आरएसएस नेता रामलाल। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की योजना है कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में देश की सभी बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया जाए। इसकी पूरी तैयारी की गई है और सभी क्षेत्रों के बड़े चेहरों को इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा गया है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि इस अवसर पर भाजपा के वे दो दिग्गज नेता नहीं होंगे, जिनके कारण राम मंदिर आंदोलन अपने परिणाम तक पहुंच सका। भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल न होने की बात सामने आ रही है। यानी राम मंदिर आंदोलन चलाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाले यही दो चेहरे राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम से गायब होंगे।

दरअसल, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि भाजपा के इन दोनों बड़े बुजुर्ग नेताओं को राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। लेकिन ज्यादा उम्र होने के कारण इस बात की पूरी संभावना है कि यह दोनों नेता उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल नहीं हों सकेंगे। इसके पहले इन दोनों नेताओं को भाजपा ने अपने मार्गदर्शक मंडल में शामिल कर इन्हें राजनीतिक सक्रियता से संन्यास दे दिया था। भाजपा के इस कदम की काफी आलोचना हुई थी। अब राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम से भी इनके गायब होने की खबरों ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।

कथित तौर पर लालकृष्ण आडवाणी का स्वास्थ्य अच्छा नहीं है और डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी भी बढ़ती उम्र के कारण बहुत अधिक चल फिर पाने में सक्षम नहीं रह गए हैं। ऐसे में इन दोनों नेताओं के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना नहीं है। आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल न होने की खबरों के बीच विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है कि इन दोनों वरिष्ठ नेताओं से उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया गया है। दोनों नेताओं के आवास पर जाकर ट्रस्ट के नेताओं ने उन्हें निमंत्रण पत्र सौंपा है। विहिप ने उम्मीद जताई है कि दोनों नेता उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed