फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ram Mandir: Delhi becomes happy, claims more business than Diwali; Saffron waved on the streets

Ram Mandir: राममय हुई दिल्ली, दिवाली से ज्यादा व्यापार का दावा; गली-घरों पर लहराया भगवा

Sun, 21 Jan 2024 04:35 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Sun, 21 Jan 2024 04:35 PM IST
सार

राम मंदिर का उद्घाटन पूरी तरह त्योहार में बदल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन पूरे देश में मंदिरों में साफ-सफाई करने और राम का स्वागत करने की अपील की थी। उनकी अपील का साफ असर बाजारों में दिखाई पड़ रहा है। व्यापारियों के संगठन कैट ने दावा किया है कि प्राण प्रतिष्ठा के इस कार्यक्रम पर एक लाख करोड़ से ज्यादा का व्यापार किया जा चुका है।

विज्ञापन
Ram Mandir: Delhi becomes happy, claims more business than Diwali; Saffron waved on the streets
दिल्ली में रामोत्सव पर बंपर बिजनेस की उम्मीद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम मंदिर के उद्घाटन में पूरी दिल्ली राममय हो गई है। राजधानी का हर मंदिर पूरी तरह सजा दिया गया है। हर गली-चौराहे पर भगवा झंडे लहरा रहे हैं। जगह-जगह शोभायात्राएं और कलश यात्राएं निकाली जा रही हैं। दुकानदारों का दावा है कि राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम पर दिवाली से अधिक व्यापार हो रहा है। कल तक पूरी दिल्ली दिवाली जैसे रंग में रंगी हुई दिखाई पड़ेगी। लगभग 20 हजार मंदिरों में पूजा-पाठ, सुंदर कांड का पाठ और भंडारे का कार्यक्रम रखा गया है।   
विज्ञापन

Ram Mandir: Delhi becomes happy, claims more business than Diwali; Saffron waved on the streets
बाजारों में राम की छवि वाले ध्वज की मांग - फोटो : अमर उजाला
दिवाली से ज्यादा कारोबार की उम्मीद
राम मंदिर का उद्घाटन पूरी तरह त्योहार में बदल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन पूरे देश में मंदिरों में साफ-सफाई करने और राम का स्वागत करने की अपील की थी। उनकी अपील का साफ असर बाजारों में दिखाई पड़ रहा है। व्यापारियों के संगठन कैट ने दावा किया है कि प्राण प्रतिष्ठा के इस कार्यक्रम पर एक लाख करोड़ से ज्यादा का व्यापार किया जा चुका है। 

भगवान राम के चित्र अंकित झंडे 20 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के बिक रहे हैं। बाजार में 50-60 रुपये वाले झंडों की सबसे ज्यादा मांग है। लोग अपने घर-मंदिर के साथ-साथ दूसरों को गिफ्ट करने के लिए भी भारी संख्या में मिट्टी के दीपक और झंडे खरीद रहे हैं। फूलों के बाजार में भी अचानक तेजी आ गई है। फूलों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Ram Mandir: Delhi becomes happy, claims more business than Diwali; Saffron waved on the streets
मिट्टी के दीये - फोटो : अमर उजाला
विनोद नगर में मिट्टी के दिए बेच रहे राजू गुप्ता ने अमर उजाला को बताया कि उन्हें दुकान लगाते दो दिन हो गए हैं। केवल इन्हीं दो दिनों में उन्हें दिवाली से ज्यादा का व्यापार होता दिखाई पड़ रहा है। अभी राम मंदिर का त्योहार मुख्य रुप से 22 जनवरी को मनाया जाएगा। तब तक उन्हें भारी व्यापार होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि लोग 50-110 दीपक एक साथ खरीद रहे हैं और अपने करीबियों को उपहार के तौर पर भी बांट रहे हैं। 
विज्ञापन

Ram Mandir: Delhi becomes happy, claims more business than Diwali; Saffron waved on the streets
बाजार में फूलों की मांग - फोटो : अमर उजाला
फूल बेचने वाली कमलेश ने बताया कि ठंडक के मौसम में कोई त्यौहार न होने के कारण फूलों का बाजार भी ठंडा पड़ जाता है। लेकिन इस बार लोग राम मंदिर उद्घाटन को त्योहार की तरह मना रहे हैं, इससे आज कल फूलों की बिक्री बढ़कर तीन-चार गुना हो गई है। उन्होंने बताया कि सामान्य दिनों में 20 रुपये में मिलने वाली एक माला इस समय 30 से 40 रुपये में मिल रही है।   

Ram Mandir: Delhi becomes happy, claims more business than Diwali; Saffron waved on the streets
बाजार में मौजूद पूजा सामग्री - फोटो : अमर उजाला
सोनिया विहार सब्जी मंडी में पूजा के सामान, झंडे, मिट्टी के दीये बेच रहे सुनील गुप्ता ने बताया कि बहुत अच्छा व्यापार चल रहा है। लोगों के मन में खूब उत्साह है। उन्होंने कहा कि दिवाली से ज्यादा व्यापार हो रहा है। संजय गुप्ता ने बताया कि शिवशक्ति मंदिर को सजाया गया है। सोमवार को सुबह से पूजा शुरु हो जाएगी। पूरे दिन केवल भगवान का स्वागत किया जाएगा। 

मिट्टी के दीपक और झंडे खरीद रहे संतोष सिंह ने बताया कि लोगों के बीच बहुत उत्साह है। 500 सालों की प्रतीक्षा के बाद यह शुभ दिन आया है, इसलिए वे पूरे परिवार के साथ इस त्योहार को बहुत उत्साह के साथ मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम का मंदिर बनाने का रास्ता साफ कराने के प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed