फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ram Mandir Bhumi Pujan, Rahul gandhi and Akhilesh yadav also remember Lord Ram after Priyanka gandhi

Ram Mandir Bhumi Pujan: प्रियंका के बाद राहुल और अखिलेश को भी याद आए भगवान राम

Thu, 06 Aug 2020 02:23 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 06 Aug 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Ram Mandir Bhumi Pujan, Rahul gandhi and Akhilesh yadav also remember Lord Ram after Priyanka gandhi
Akhilesh yadav and Rahul gandhi(file photo)

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बाद राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी राम मंदिर मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है। राहुल और अखिलेश ने अयोध्या में भूमि पूजन कार्यक्रम से पहले ट्वीट कर भगवान राम को याद किया।

विज्ञापन


राहुल ने लिखा, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं। वे हमारे गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं। राम प्रेम हैं। वे कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते। राम करुणा हैं, वे कभी क्रूरता में प्रकट नहीं हो सकते। राम न्याय हैं, वे कभी अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते।
विज्ञापन


वहीं, अखिलेश ने जय महादेव, जय सियाराम, जय राधे कृष्ण, जय हनुमान से शुरुआत करते हुए लिखा, भगवान शिव के कल्याण, श्रीराम के अभयत्व और श्रीकृष्ण के उन्मुक्त भाव से सब परिपूर्ण रहें। आशा है वर्तमान व भविष्य की पीढ़ियां भी मर्यादा पुरुषोत्तम के दिखाए मार्ग के अनुरूप सच्चे मन से सबकी भलाई व शांति के लिए मर्यादा का पालन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को प्रियंका ने कहा था, अयोध्या में होने वाला भूमि पूजन राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक सौहार्द की मिसाल बनेगा। भगवान राम सभी के हैं। भगवान राम सभी का कल्याण चाहते हैं। इसलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed