फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ram Mandir Bhumi Pujan,From Somnath to Jagannath and from Leh to Lakshadweep, the country became witness to the historic moment of Bhumi Pujan

सोमनाथ से जगन्नाथ और लेह से लक्षद्वीप तक इस तरह ऐतिहासिक पल का गवाह बना देश

Thu, 06 Aug 2020 05:28 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 06 Aug 2020 05:28 AM IST
विज्ञापन
Ram Mandir Bhumi Pujan,From Somnath to Jagannath and from Leh to Lakshadweep, the country became witness to the historic moment of Bhumi Pujan
लोग जश्न मनाते हुए - फोटो : पीटीआई

अयोध्या में राममंदिर भूमि पूजन और शिलान्यास होने पर पूरे देश में जश्न का माहौल रहा। सोमनाथ से जगन्नाथ तक और लेह से लक्षद्वीप तक लोग इस ऐतिहासिक पल का गवाह बने। पूरब से पश्चिम और उत्तर से सुदूर दक्षिण तक पूरा देश राममय हो गया। देश अलग-अलग हिस्सों में मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। कहीं आतिशबाजी की गई, मिठाई बांटी गई। इस ऐतिहासिक घड़ी का इंतजार ऐसा था कि लोग सुबह से ही टीवी के सामने जमे रहे। ट्विटर और फेसबुक सहित सभी सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म पर भी भूमिपूजन का कार्यक्रम छाया रहा।

विज्ञापन


उत्तराखंड के बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार प्रांगण में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। हरिद्वार भी भगवान राम के रंग में रंगा गया। यहां सुबह से ही मंदिराें और आश्रमों कार्यक्रमों का दौर जारी रहा। हिमाचल में लोगों ने हलवा और लड्डू बांटकर खुशी जताई। हरियाणा के हिसार में लोगों ने आतिशबाजी के साथ भूमिपूजन का जश्न मनाया।

विज्ञापन

Ram Mandir Bhumi Pujan,From Somnath to Jagannath and from Leh to Lakshadweep, the country became witness to the historic moment of Bhumi Pujan
लोग उत्साह में - फोटो : पीटीआई


राजधानी दिल्ली के मंदिरों को रंग बिरंगे प्रकाश और भगवा झंडों से सजाया गया। छतरपुर, हनुमान मंदिर और झंडेवालान मंदिर में सुबह से श्रद्धालु जुटने लगे। श्रद्धालुओं ने भजन गाए और कीर्तन किया। दिल्ली में कई जगहों पर भूमिपूजन का कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।

ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में रावण मंदिर में महिलाओं ने भूमिपूजन के दौरान कीर्तन किया। बिसरख गांव को रावण की जन्म स्थली माना जाता है। वहीं अयोध्या में स्थित रावण मंदिर पर भी राम मंदिर के निर्माण की खुशी में कीर्तन चल रहा है।

विज्ञापन

Ram Mandir Bhumi Pujan,From Somnath to Jagannath and from Leh to Lakshadweep, the country became witness to the historic moment of Bhumi Pujan
पीएम मोदी की मां हीराबेन - फोटो : पीटीआई

पीएम को मिला मां का आशीर्वाद
पीएम मोदी की मां हीराबेन ने भी टीवी पर भूमि पूजन का कार्यक्रम देखा। इस दौरान वह काफी उत्साहित दिखीं। जिस दौरान पीएम राम मंदिर का शिलान्यास कर रहे थे, उनकी मां हाथ जोड़े हुए उन्हें टीवी पर देख रहीं थीं।

परासरण ने टीवी पर देखा भूमि पूजन
अयोध्या मामले में रामलला की पैरवी करने वाले वरिष्ठ वकील के परासरण ने परिवार के साथ टीवी पर भूमिपूजन का कार्यक्रम देखा। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने परासरण की तस्वीर ट्वीट की। 92 वर्षीय परासरण इस दौरान काफी खुश दिखे।

विज्ञापन

Ram Mandir Bhumi Pujan,From Somnath to Jagannath and from Leh to Lakshadweep, the country became witness to the historic moment of Bhumi Pujan
लोग खुशी में दिया जलाते हुए - फोटो : पीटीआई

जम्मू में डोगरा फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर खुशी मनाई। दक्षिण में भी भूमिपूजन को लेकर गजब का उत्साह रहा। बंगलूरू के राजाजीनगर के श्रीराम मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। तमिलनाडु में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष पूजा की।

कांची मठ ने भेजे सोने-चांदी के सिक्के
कांचीपुरम में कांची कामकोटि मठ ने सोने-चांदी के सिक्के और कामाक्षी मंदिर से पवित्र मिट्टी को अयोध्या राममंदिर भूमिपूजन में इस्तेमाल के लिए भेजा गया। कांची कामकोटि मठ के 70 वें आचार्य श्री विजयेंद्र सरस्वती स्वामी ने बताया कि एकांबरनाथ स्वामी, कामाक्षी और भगवान विष्णु के अन्य मंदिरों से जमा की गई मिट्टी को भूमिपूजन के पहले ही अयोध्या भेज दिया गया।

एक इंच की भगवान राम की सोने की मूर्ति बनाई
राममंदिर भूमि पूजन के मौके पर तमिलनाडु के कलाकार ने भगवान राम की एक इंच की सोने की मूर्ति बनाई। मूर्ति बनाने वाले मरियप्पन ने कहा, यह ऐतिहासिक दिन है। हम दशकों से इसका इंतजार कर रहे हैं और आज सपना आखिरकार सच हो गया। जब भी कोई ऐतिहासिक घटना होती है, मैं सोने की लघु मूर्ति बनाता हूं। इस दिन को यादगार बनाने के लिए मैंने 1.02 ग्राम सोने से भगवान राम प्रतिमा बनाई है। मैं इसे राम मंदिर ट्रस्ट को भेजूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed