फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Mandir: Balak Ram played Holi in his new temple in Ayodhya on Tuesday

Ram Mandir: रामलला ने खेली होली, हाथों में थामी पिचकारी, फगुआ गीत से गूंजा मंदिर परिसर

Tue, 26 Mar 2024 02:23 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 26 Mar 2024 02:23 PM IST
सार

होली के अवसर पर पिछले दो दिन से राम मंदिर में लगातार विभिन्न कार्यक्रम चल रहे हैं। ये कार्यक्रम आठों चैती (होली खेलने के लिए सनातन धर्म में एक सप्ताह का विशेष समय) तक चलते रहेंगे। इसी क्रम में भगवान ने सोमवार को भी होली खेली थी। आज मंगलवार को मंदिर में होली गीत गाकर भक्तों ने रामलला की भक्ति का आनंद लिया...

विज्ञापन
Ram Mandir: Balak Ram played Holi in his new temple in Ayodhya on Tuesday
होली खेलते रामलला बालकराम। मंदिर में गाए जा रहे फगुआ गीत। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अयोध्या में भगवान राम ने अपने नए मंदिर में मंगलवार को होली खेली। चैत्रमास की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि को भगवान राम ने सबसे पहले फूलों से होली खेली। बाद में मंदिर के पुजारियों ने उन पर गुलाल लगाया। आज राम मंदिर में खेली गई होली में सबसे विशेष बात यह रही कि आज बालकराम के हाथों में एक बड़ी सी पिचकारी दी गई थी, जिसके साथ उन्होंने होली खेली। अवध क्षेत्र में होली के अवसर पर गाए जाने वाले फगुआ गीतों को सुनकर भगवान राम का चेहरा खिल गया। मंदिर का यह दृश्य देखकर भक्त भावविभोर हो उठे।  

विज्ञापन

होली के अवसर पर पिछले दो दिन से राम मंदिर में लगातार विभिन्न कार्यक्रम चल रहे हैं। ये कार्यक्रम आठों चैती (होली खेलने के लिए सनातन धर्म में एक सप्ताह का विशेष समय) तक चलते रहेंगे। इसी क्रम में भगवान ने सोमवार को भी होली खेली थी। आज मंगलवार को मंदिर में होली गीत गाकर भक्तों ने रामलला की भक्ति का आनंद लिया।  

विज्ञापन

मंदिर प्रशासन से जुड़े विहिप नेता शरद शर्मा ने अमर उजाला को बताया कि होली के अवसर पर राम मंदिर में लगातार अलग-अलग कार्यक्रम चल रहे हैं। रामलला के दर्शन के लिए आ रहे भक्तों को राम के दर्शनों के साथ-साथ अवध के लोकगीतों और फगुआ गीतों का भी आनंद मिल रहा है। इससे लोगों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राम नवमी पर विशेष तैयारी

शरद शर्मा ने बताया कि राम नवमी पर बड़ी संख्या में भक्त भगवान राम का दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच सकते हैं। इसे देखते हुए विशेष सुविधाएं की जा रही हैं, ताकि भक्तों को भगवान के दर्शनों में कोई अवसुविधा न हो। उन्होंने कहा कि भक्तों के आने-जाने से लेकर रुकने और अन्य सभी सुविधाओं का पूरा प्रबंध किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन से मिलकर हर स्तर पर सुरक्षा चुस्त-दुरुस्त की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed