फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ram mandir babri masjid ravi shankar prasad rahul gandhi congress sunni waqf board

SC में दलील देकर बुरे फंसे सिब्बल, सुन्नी बोर्ड ने भी कहा- अयोध्या मसले पर जल्द हो निर्णय

Wed, 06 Dec 2017 04:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 06 Dec 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
ram mandir babri masjid ravi shankar prasad rahul gandhi congress sunni waqf board
kapil sibal

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक बार फिर राहुल गांधी और कांग्रेस को राम जन्मभूमि के मुद्दे पर जमकर घेरा है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मैं राहुल गांधी और सोनिया गांधी से ये कहना चाहता हूं कि वो राम जन्मभूमि के मुद्दे पर पार्टी का रुख स्पष्ट करें।

विज्ञापन


अपनी गलती को राहुल ने स्वीकारा, BJP से कहा- आप बताते रहिए मैं सुधार करूंगा
विज्ञापन


वो ये बताएं कि इस मामले की जल्द से जल्द सुनवाई होनी चाहिए या नहीं। रविशंकर प्रसाद ने ये भी कहा कि एक कपिल सिब्बल से मैं किसी भी मामले में बहस को तैयार हूं, लेकिन वो ये बिल्कुल भी न भूलें कि वो पहले कानून मंत्री रह चुके हैं। 2019 के चुनाव से पहले सुनवाई नहीं हो ऐसा कहने का उनका क्या मकसद था?
विज्ञापन
विज्ञापन


रविशंकर प्रसाद के बाद संबित पात्रा ने भी राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि "बदलते हुए मौसम का बदलता हुआ परवान हूं मैं, गुजरात में जनेऊधारी हिंदू हूं तो यूपी बिहार में मौलाना हूं मैं।"

संबित पात्रा ने ये भी कहा कि सुन्नी वक्फ बोर्ड ने कहा है कि कपिल सिब्बल का मंगलवार को अदालत में दिया गया बयान उनका अपनी नजरिया है और वो एक राजनेता की तरह बात कर रहे थे।
 

सुन्नी वक्फ बोर्ड ने खुद को किया किनारे

ram mandir babri masjid ravi shankar prasad rahul gandhi congress sunni waqf board
हाजी महबूब
बता दें कि सुन्नी वक्फ बोर्ड ने भी अदालत में अपने वकील कपिल सिब्बल की दलील से खुद को बचाया है। सुन्नी वक्फ बोर्ड के हाजी महबूब का कहना है कि ये सही है कि कपिल सिब्बल हमारे वकील हैं, लेकिन वो एक राजनीतिक दल से भी ताल्लुक रखते हैं। उनका मंगलवार को अदालत में 2019 चुनावों तक अयोध्या राम मंदिर के मुद्दे पर सुनवाई रोकने का तर्क गलत है। हम तो जल्द सुनवाई चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed