फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Lala will give darshan for 24 hours on Ram Navami

Ram Navami: राम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, रामनवमी पर 24 घंटे दर्शन देंगे रामलला

Thu, 14 Mar 2024 08:54 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 14 Mar 2024 08:54 PM IST
सार

रामनवमी के दिन रामलला 24 घंटे भक्तों को दर्शन देंगे। मंदिर के कपाट केवल कुछ देर के लिए पूजा-अर्चना के दौरान कुछ देर के लिए ही बंद किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर प्रशासन और अधिकारियों को इससे संबंधित निर्देश दिए हैं...

विज्ञापन
Ram Lala will give darshan for 24 hours on Ram Navami
Ram Navmi: Ram Mandir - फोटो : Amar Ujala/ Himanshu Bhatt

विस्तार

अयोध्या में रामनवमी के दिन भगवान के दर्शन करने के इच्छुक राम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रामनवमी के दिन रामलला 24 घंटे भक्तों को दर्शन देंगे। मंदिर के कपाट केवल कुछ देर के लिए पूजा-अर्चना के दौरान कुछ देर के लिए ही बंद किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर प्रशासन और अधिकारियों को इससे संबंधित निर्देश दिए हैं। इस वर्ष रामनवमी 17 अप्रैल (बुधवार) को मनाई जाएगी।   

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भगवान के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की और पूरी जानकारी ली। इस समय भी डेढ़ से दो लाख के करीब राम भक्त प्रतिदिन अयोध्या भगवान के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। रामनवमी के दिन यह संख्या बहुत अधिक बढ़ सकती है।

विज्ञापन

यही कारण है कि किसी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए योगी आदित्यनाथ ने समय रहते हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने, साफ-सफाई और सुरक्षा चुस्त-दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। उन्होंने इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्यों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed