फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rakshabandhan gift all you need to know where and how to buy best gift for brothers and sisters

इस रक्षाबंधन, इन उपहारों से मनाए भाई-बहन की यारी, जो है सबसे प्यारी

Fri, 17 Jun 2022 04:28 PM IST
कुमार संभव Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative Published by: कुमार संभव Updated Fri, 17 Jun 2022 04:28 PM IST
सार

भाई-बहन का रिश्ता एक ऐसा खट्टा-मीठा रिश्ता होता है, जिसमें पल में नोक-झोंक और पल में प्यार उमड़ता है। माता-पिता के बाद आपकी जिंदगी में भाई-बहन की सबसे ज्यादा अहमियत होती है, हालांकि आप ये उनके सामने जल्दी जताते नहीं हैं।

विज्ञापन
Rakshabandhan gift all you need to know where and how to buy best gift for brothers and sisters
Rakshabandhan - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाई-बहन का रिश्ता एक ऐसा खट्टा-मीठा रिश्ता होता है, जिसमें पल में नोक-झोंक और पल में प्यार उमड़ता है। माता-पिता के बाद आपकी जिंदगी में भाई-बहन की सबसे ज्यादा अहमियत होती है, हालांकि आप ये उनके सामने जल्दी जताते नहीं हैं। रक्षाबंधन, भाई के प्रति बहन को और बहन के प्रति भाई को प्यार जताने का एक खूबसूरत मौका होता है। रक्षाबंधन में बहन द्वारा भाई को बाँधी गयी राखी महज एक धागा नहीं होती, बल्कि विश्वास, सुरक्षा और प्यार की वो मजबूत डोर होती है, जो जीवन भर नहीं टूटती। ऐसे में हम आपको 10 ऐसे ब्रांड्स की जानकारी दे रहे हैं, जहां आपको बेस्ट राखी गिफ्ट्स मिलेंगे।

विज्ञापन

1. Amazon से लें ये बेहतरीन वाउचर

रक्षाबंधन में बहन के राखी बांधनी के बाद भाई बदले में कोई स्पेशल गिफ्ट देता है। इस राखी अपनी बहन को एक वाउचर गिफ्ट में दे, ताकि वह खुद ही अपनी पसंद से कुछ भी ले सकें। Amazon भारत की टॉप शॉपिंग ब्रांड्स में से एक है, यहाँ से आप अपने भाई-बहन, किसी को भी गिफ्ट कर सकते हैं, खास वाउचर। वेबसाइट पर आपको ऐमज़ॉन पे इ गिफ्ट कार्ड (Amazon Pay eGift Card) के अलग-अलग डिजाइन वाले वाउचर मिल जायेंगे, अपनी पसंद वाले डिजाइन को सिलेक्ट कर के आप राखी की राशि उसमे डाल सकते हैं।

विज्ञापन

2. Sneh राखी by FNP

रक्षाबंधन में सबसे जरूरी चीज होती है राखी। भाई की कलाई में बाँधी जाने वाली ये राखी बहन की रक्षा और स्नेह का प्रतीक होती है। इसलिए हर बहन अपने भाई की कलाई के लिए सबसे सुंदर राखी खरीदना पसंद करती है। अगर आपको भी अपने भाई के लिए चाहिए सबसे बेस्ट राखी तो FNP (Ferns N Petals) है आपके लिए परफेक्ट प्लेटफार्म। अब आप सोचेंगे sneh राखी by FNP ही क्यों? दरअसल sneh राखी by FNP भारत का पहला राखी ब्रांड है जहाँ आपको खास राखी कलेक्शन का सेक्शन मिलता है। FNP की वेबसाइट पर आपको राखी के अनगिनत डिजाइन देखने को मिलेंगे, इसके अलावा आपको राखी कोम्बोस जैसे राखी के साथ मिठाई, राखी के साथ चॉकलेट, राखी के साथ ड्राई फ्रूट्स, राखी के साथ पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स आदि के ऑप्शंस भी मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

3. Nykaa है हर बहन की पसंद

लगभग सभी लड़कियों को सजने-संवरने, खूबसूरत दिखने का शौक होता है। स्किनकेयर और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स लड़कियों को खूब भाते हैं। भले ही आप अपनी बहन की शकल का मजाक बना के उसे खूब चिढ़ाते हो, लेकिन उसे सजे-सवरे देखना आपको भी पसंद है। तो देर किस बात की है, बेस्ट कॉस्मेटिक ब्रांड नाइका (Nykaa) से खरीदे लिपस्टिक, काजल, फाउंडेशन, मेकअप किट, या अन्य फेशनेबल प्रोडक्ट। भाई के द्वारा नाइका के प्रोडक्ट का गिफ्ट के तौर पर देना, बहन के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज साबित होगा।

4. "तैनू काला चश्मा जचदा है"

काला चश्मा हर किसी के चेहरे पर खूब जचता है। इस राखी अपनी बहन को Lenskart के ब्रांडेड चश्मे लेकर दीजिए । लेंसकार्ट पर आपको सभी प्रकार के आईग्लासेस और सनग्लासेस जैसे- कंप्यूटर ग्लासेस, कॉन्टेक्ट लेन्सेस, पावर सनग्लासेस आदि ट्रेंड के मुताबिक मिल जाते हैं। इतना ही नहीं लेंसकार्ट के पास एक बेहद खास फीचर "3D TRY ON" की सुविधा है, इस फीचर से आप कैमरा ऑन कर के अपने फेस पर अलग-अलग चश्मे लगाकर देख सकते हैं। यहाँ आपको कैश ऑन डिलीवरी और 14 दिन में आसान रिटर्न सुविधा भी मिलती है।

5. Ajio के कपड़े है गिफ्ट के लिए बेस्ट ऑप्शन

Ajio एक ऐसा क्लोथिंग ब्रांड है जहाँ पर आपको 199 रुपए की शुरुवात से कपड़ो की बेहतरीन वैरायटी देखने को मिलेगी। Ajio इस समर सीजन में अपने कस्टमर्स को दे रहा है भरी छूट। जी हाँ, वेबसाइट पर आपको ब्रांडेड कपड़ों में भी 50 से 80 प्रतिशत की भारी छूट देखने को मिलेगी। अगर आपके भाई या बहन को कपड़ों का है खूब शौक तो इस राखी गिफ्ट कीजिये उसे Ajio के फैशनेबल क्लोथ, वो भी भारी डिस्काउंट के साथ।

6. घूमने-फिरने वालों को उपहार में दे ये

विल्डक्राफ्ट (Wildcraft) अपने आउटडोर प्रोडक्ट्स के लिए एक मशहूर ब्रांड है। अगर आपका भाई या बहन घूमने-फिरने के शौकीन है तो उनको ये गिफ्ट काफी काम आएगा। यहाँ से आप दूरगामी जगहों के लिए आउटडोर रेडी फुटवियर शूज, ट्रेक्स, ट्रेवलकेस, ट्रेवल बैग आदि जैसे जरुरी चीजें उपहार के तौर पर खरीद सकते है। विल्डक्राफ्ट बैग अपनी गुणवत्ता और टिकाऊपन के लिए प्रसिद्ध हैं, इसलिए आप ये बैग किसी भी ट्रैवलर को गिफ्ट कर सकते हैं।

7. Decathlon के रेनकोट और वॉटरप्रूफ जूते

अगर आपके भाई या बहन को ठंडी जगह जाने का शौख़ है तो उसे एक बढ़िया रेनकोट की सख्त जरूरत है। decathlon.in पर आपको सस्ते से सस्ते दामों में कई बेहतरीन स्टाइल और क्वालिटी के रेनकोट देखने को मिल जायेंगे। इतना ही नहीं यहाँ पर आपको वॉटरप्रूफ जूते भी मिल जायेंगे, जो शायद आपको कही और नहीं मिलेंगे।

8. हेल्थ और फिटनेस

cult.fit से अपने भाई या बहन को जिम की मेम्बरशिप दिलवाये। कल्ट फिट की सबसे बड़ी खासियत ये हैं कि आप इसकी मेम्बरशिप लेकर भारत में कही भी जिम कर सकते हैं। ये एक ऐसा प्लेटफार्म जहाँ से आप जिम के अलावा भी घर बैठे-बैठे एक्सर्साइज कर सकते हैं। जी हाँ ये आपको प्रोवाइड कराएगा ऑनलाइन फिटनेस क्लास और हेल्दी फ़ूड की सुविधा। इसके अलावा यहाँ पर स्पोर्ट्स प्रोडक्ट की शॉपिंग मात्र 150 रुपए से शुरू होती है।

9. LBB में मिलेगा आपको यूनीक कलेक्शन

Snacks & Beverages के लिए LBB भारत की टॉप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट है। यहाँ से आप अपनी मनचाही Snacks & Beverages बुक कर सकते हैं। अक्सर हर बहन को अपने घर और किचन को सजाकर रखना पसंद होता है। इस राखी अपनी बहन को LBB के होम डेकॉर और किचन कलेक्शन का दे तोहफा। इनके स्टाइलिश हैंडक्राफ्टेड किचन और होम डेकॉर प्रोडक्ट्स आपके घर में चार चाँद लगा देंगे।

10. भाई भी है एक ख़ास उपहार का हक़दार

रक्षाबंधन पर सिर्फ भाई को ही बहन को गिफ्ट देने का कोई नियम नहीं होता। बहन भी अपने भाई को एक खूबसूरत उपहार दे सकती है। अगर अप अपने भाई के लिए लेना चाहती है गिफ्ट तो The Man Company (TMC) की ऑफिशल वेबसाइट पर कीजिये विजिट। ये ब्रांड खास पुरुषों के ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स के अनगिनत ऑप्शंस रखता है। यहाँ से अपने भाई के लिए फेस वॉश, सीरम, जेल से लेकर परफ्यूम तक सबकुछ ले सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं यहाँ पर आपको "Create your own box" का खास ऑप्शन मिलता है जिसमे आप अपने भाई के लिए एक स्पेशल गिफ्ट बॉक्स कलेक्शन तैयार कर सकते हैं।

इस रक्षाबंधन इतने सारे ऑप्शंस में से चुनिए अपने भाई-बहन के लिए सबसे बेस्ट गिफ्ट और राखी की इस डोर को दिल से करे मजबूत ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed