{"_id":"5f27b93f8ebc3e63d7046011","slug":"raksha-bandhan-rahul-gandhi-share-picture-of-priyanka-gandhi-vadra-wish-nation-on-auspicious-occasion","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा बंधन पर राहुल ने बहन प्रियंका के साथ साझा की तस्वीर, सभी को दी त्योहार की बधाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रक्षा बंधन पर राहुल ने बहन प्रियंका के साथ साझा की तस्वीर, सभी को दी त्योहार की बधाई
Mon, 03 Aug 2020 12:54 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी- प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
पूरे देश में सोमवार को भाई और बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ अपने इस रिश्ते का इजहार करने वाली एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की है।
विज्ञापन
इस तस्वीर में राहुल और प्रियंका गले मिलकर एक-दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान का इजहार कर रहे हैं। इस तस्वीर के साथ राहुल ने देशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई दी है। यह तस्वीर 19 जून, 2019 की है जब प्रियंका ने भाई राहुल गांधी के गले लगकर उन्हें उनके 49वें जन्मदिन की बधाई दी थी।
विज्ञापन
Wishing every one a happy #RakshaBandhan.
विज्ञापन विज्ञापन
आप सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/EJZWPSGO2J — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 3, 2020
वर्तमान में प्रियंका गांधी कांग्रेस महासचिव हैं। वे विभिन्न मुद्दों पर राहुल गांधी का बचाव करती रहती हैं। फिर चाहे राहुल के नेतृत्व में 2019 के लोकसभा में पार्टी को मिली करार हार हो या फिर पार्टी के अंदर फूट का। प्रियंका हमेशा राहुल के पक्ष में बोलती रहती हैं। जब राहुल ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था तब भी उन्होंने अपने भाई का बचाव किया था।
कांग्रेस महासचिव ने राहुल के फैसले को साहसिक बताते हुए कहा था, 'राहुल गांधी जैसा करने का साहस बहुत कम लोगों के पास होता है। मैं आपके फैसले का आदर करती हूं।' बता दें कि पिछले साल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह से मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने चार पेज का इस्तीफा ट्वीट करते हुए अध्यक्ष पद छोड़ने की घोषणा की थी। ऐसे समय पर बहन प्रियंका अपने भाई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी थीं।