फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raksha Bandhan: Rahul and Priyanka gandhi share pictures from various stages of their lives

Raksha Bandhan: राहुल-प्रियंका को याद आया बचपन, पिता राजीव और दादी इंदिरा के साथ तस्वीरें शेयर कीं

Thu, 11 Aug 2022 06:25 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 11 Aug 2022 06:25 PM IST
सार

अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा कि 'भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का सबसे ख़ूबसूरत दिन, आज देश भर में राखी का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि हर भाई-बहन के बीच का प्यार हमेशा बना रहे।'

विज्ञापन
Raksha Bandhan: Rahul and Priyanka gandhi share pictures from various stages of their lives
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरा देश आज भाई-बहनों का त्योहार रक्षाबंधन मना रहा है। पीएम मोदी ने जहां अपने आवास में काम करने वालों की बच्चियों से राखी बंधवाई। वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रक्षाबंधन के मौके पर अपनी और बहन प्रियंका गांधी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करके इस त्यौहार की शुभकामनाएं दी हैं। इन फोटोज में राहुल और प्रियंका गांधी अपने पिता राजीव गांधी और दादी इंदिरा गांधी के साथ नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने दी शुभकामनाएं
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से दो साल बड़ी उनकी बहन और पार्टी की महासचिव  प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पोस्ट कर भाई-बहन के बंधन का जश्न मनाने वाले लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें उनकी रॉबर्ट वाड्रा से शादी और 2019 के चुनाव अभियान के दौरान की फोटोज भी शामिल हैं। उन्होंने लिखा कि 'आप सभी को भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम, विश्वास और भरोसे के प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।'
विज्ञापन




राहुल ने यूं दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
वहीं अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा कि 'भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का सबसे ख़ूबसूरत दिन, आज देश भर में राखी का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि हर भाई-बहन के बीच का प्यार हमेशा बना रहे।'



राहुल को याद आया बचपन
राहुल ने इंस्टाग्राम पर भी कुछ बचपन की और कुछ हाल के दिनों की फोटोज साझा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा, "मैं और मेरी बहन प्रियंका गांधी बचपन से साथ रहे हैं, जीवन में कई उतार-चढ़ाव एक साथ देखे हैं और हमेशा एक-दूसरे को हिम्मत और ताकत दी है। आज राखी के दिन, मैं कामना करता हूं कि हर भाई और बहन के बीच प्यार हो हमेशा के लिए रहता है।”

गौरतलब है कि राहुल और प्रियंका गांधी के बीच का प्यार जगजाहिर है। कई बार सार्वजनिक स्थानों पर दोनों के बीच इस तरह के हल्के-फुल्के पल सामने आए हैं। ऐसा ही एक वीडियो जो लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान का था, वायरल हुआ था। जिसमें उन्हें उत्तर प्रदेश के कानपुर हवाई अड्डे पर एक-दूसरे से मिलते हुए और कुछ हल्के-फुल्के पलों को साझा करते हुए दिखाया गया था। 

सोनिया ने भी दी बधाई
राहुल और प्रियंका की मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक संदेश में कहा कि यह त्योहार भाइयों और बहनों के बीच एक दूसरे के प्रति सम्मान और स्नेह से भरे अटूट बंधन को व्यक्त करता है। "मैं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सभी भारतीय नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed