फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rakesh Tikait Meeting with West Bengal CM Mamata Banerjee for Farmer protest

ममता से मिले टिकैत: किसान आंदोलन को बनर्जी का समर्थन, बोलीं- वापस हों तीनों कृषि कानून

Wed, 09 Jun 2021 03:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 09 Jun 2021 03:44 PM IST
सार

कोरोना महामारी सुस्त पड़ने के बाद कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन को धार देने की तैयारी फिर शुरू हो गई है। इसी कड़ी में कोलकाता में आज किसान नेताओं की बैठक में राकेश टिकैत और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुलाकात भी हुई।

विज्ञापन
Rakesh Tikait Meeting with West Bengal CM Mamata Banerjee for Farmer protest
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत। - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कोलकाता में मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन को तेज करने और सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा हुई। मुलाकात से पहले किसान नेता राकेश टिकैत ने मीडिया से कहा था कि आज वो तीन बजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनकी बात कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्थानीय किसानों के मुद्दे पर होगी।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के नेता ने कहा कि बंगाल सरकार को राज्य के किसानों से नियमित तौर पर बात करनी चाहिए। टिकैत ने यूपी में किसानों की हर महीने जिलाधिकारियों के साथ होने वाली बैठक की चर्चा करते हुए कहा कि यह नीति पूरे देश में लागू होनी चाहिए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



ममता ने किसान आंदोलन को समर्थन देने का आश्वासन दिया : टिकैत
भारतीय किसान संघ के नेता राकेश टिकैत ने बैठक बाद कहा कि मुख्यमंत्री ने हमें आश्वासन दिया कि वह किसान आंदोलन का समर्थन करना जारी रखेंगी। इस आश्वासन के लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल को आदर्श राज्य के रूप में काम करना चाहिए और किसानों को अधिक लाभ दिया जाना चाहिए।

ममता ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
किसानों के साथ बैठक के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उद्योगों को नुकसान हो रहा है और दवाओं पर जीएसटी लगाया जा रहा है। पिछले 7 महीनों से उन्होंने (केंद्र सरकार) किसानों से बात करने की जहमत तक नहीं उठाई है। मेरी मांग है कि तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएं।


टीएमसी के पक्ष में टिकैत ने किया था प्रचार
दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर सुस्त पड़ने के बाद किसान नेता अपने आंदोलन को और मजबूती देने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं से मिल रहे हैं। इसी कड़ी में राकेश टिकैत बुधवार को ममता बनर्जी के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इससे पहले इसी साल मार्च-अप्रैल में बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान किसान नेता टिकैत ने तृणमूल कांग्रेस के लिए प्रचार किया था। इसके साथ ही ममता बनर्जी भी समय-समय पर किसान आंदोलन के समर्थन में आवाज उठाती रही हैं। टीएमसी के कई सांसद भी दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन के मंचों पर पहुंचे थे।


2024 में मोदी के खिलाफ ममता के लड़ने की अटकलों पर टिकैत की टिप्पणी
2024 लोकसभा चुनाव में वाराणसी संसदीय सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ममता बनर्जी के चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि वे स्वयं चुनाव नहीं लडे़ंगे , लेकिन लोगों को जागरूक जरूर करेंगे। टिकैत ने कहा कि नौ जून को बंगाल में किसानों की बैठक है। इसी दौरान बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। टिकैत ने कहा कि पहले टोहाना के विधायक को जिताने के लिए ट्रैक्टर पर लोग जाते थे , लेकिन अबकी बार लोग ट्रैक्टर पर उनके खिलाफ आ रहे हैं इसलिए ट्रैक्टर ही इस आंदोलन की जान बन गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed