{"_id":"598b37b44f1c1b22208b45aa","slug":"rajya-sabha-poll-8-gujarat-congress-mlas-have-been-expelled-from-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने पर कांग्रेस ने 8 और विधायकों को पार्टी से निकाला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने पर कांग्रेस ने 8 और विधायकों को पार्टी से निकाला
एजेंसी/ भाषा
Updated Wed, 09 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा चुनाव के दौरान मंगलवार को पार्टी व्हिप को नहीं मानने वाले गुजरात कांग्रेस के आठ विधायकों को पार्टी ने छह साल के लिए निकाल दिया है।
विज्ञापन
पार्टी महासचिव और गुजरात मामलों के प्रभारी अशोक गहलोत ने बताया कि उन्होंने पार्टी के उन छह विधायकों के निष्कासन की भी सिफारिश की है जिन्होंने विधायक के तौर पर इस्तीफा दे दिया था। बाद में उनमें से तीन भाजपा में शामिल हो गए थे। गहलोत ने कहा कि अनुशासनहीनता कांग्रेस में बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी । जिन्हें निष्कासित किया गया है वे पार्टी विरोधी गतिविधियों में लगे थे।
विज्ञापन
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि इस साल राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी और मजबूत होगी।
गुजरात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा कि आठ विधायक पार्टी के व्हिप का उल्लंघन कर भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में वोट करने को लेकर निष्कासित किये गये हैं। वे शंकर सिंह वाघेला, उनके बेटे महेंद्र सिंह वाघेला, राघवजी पटेल, भोला गोहिल, धर्मेंद्र जडेजा, पी के रौलजी, अमित चौधरी और करन पटेल हैं।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला राज्यसभा चुनाव से पहले ही पार्टी और विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद छोड़ चुके थे । उन्होंने विधानसभा की सदस्यता नहीं छोड़ी थी।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल की जीत पर पार्टी की गुजरात इकाई को गहलोत ने धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा, ‘‘यह गुजरात में पार्टी की एकता ही है जिसने राज्यसभा के चुनाव में अहमद पटेल की जीत सुनिश्चित की। ’’