{"_id":"619e1c4e90a3b62980190973","slug":"rajya-sabha-mp-subramanian-swamy-met-west-bengal-chief-minister-in-delhi-mamata-banerjee-delhi-visit-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: ममता ने की पीएम मोदी से मुलाकात, बीएसएफ से जुड़ा कानून वापस लेने की मांग की, यूपी चुनाव को लेकर कही बड़ी बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सियासत: ममता ने की पीएम मोदी से मुलाकात, बीएसएफ से जुड़ा कानून वापस लेने की मांग की, यूपी चुनाव को लेकर कही बड़ी बात
Wed, 24 Nov 2021 04:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 24 Nov 2021 04:34 PM IST
सार
ममता बनर्जी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। इसी के मद्देनजर ममता ने पीएम मोदी से मुलाकात की है। इस दौरान उनके अन्य विपक्षी नेताओं से भी मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी के साथ ममता बनर्जी।
- फोटो : ANI
विस्तार
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। हमने बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र के विस्तार के मुद्दे पर भी बात की और इस फैसले को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि मैंने त्रिपुरा हिंसा पर भी पीएम मोदी से बात की।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर ममता बनर्जी ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को हमारी मदद की जरूरत है, तो हम मदद के लिए तैयार हैं। उन्होंने संकेत दिया कि वह अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के विस्तार कार्यक्रम को जारी रखेंगी और इस सिलसिले में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और महाराष्ट्र का दौरा भी करेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि मैं 30 नवंबर और 1 दिसंबर को अपनी मुंबई यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे और शरद पवार जी से मिलूंगी।
विज्ञापन
ममता बोलीं- बीएसएफ हमारा दुश्मन नहीं
उन्होंने कहा कि मैंने बीएसएफ के बारे में चर्चा की। बीएसएफ हमारा दुश्मन नहीं है। मैं सभी एजेंसियों की इज्जत करती हूं लेकिन कानून-व्यवस्था जो राज्य का विषय है इससे उसमें टकराव होता है। मैंने कहा कि संघीय ढांचे को बेवजह छेड़ना ठीक नहीं है, इसके बारे में आप चर्चा करो और बीएसएफ के कानून को वापस लो।
विज्ञापन
बिजनेस मीट के लिए मोदी को आमंत्रित किया
उन्होंने कहा कि हमारे यहां बहुत सारी प्राकृतिक आपदाएं हुई हैं इसमें केंद्र सरकार से हमें बहुत पैसा मिलेगा। मैंने वो पैसे देने के लिए बोला, उन्होंने कहा कि ठीक है हम परिस्थिति देख कर बताएंगे। ममता ने पीएम को बंगाल में होने वाली पहली ग्लोबल बिजनेस मीट के लिए भी आमंत्रित किया।
सुब्रहमण्यम स्वामी से भी मिलीं
इससे पहले वे राज्यसभा से भाजपा सांसद सुब्रहमण्यम स्वामी से मिलने पहुंची थीं। यह अहम बैठक दिल्ली में हुई। दिल्ली स्थिति साउथ एवेन्यू में हुई इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने 20 से 25 मिनट बातचीत की। बैठक के बाद पत्रकारों द्वारा टीएमसी में शामिल होने की बावत स्वामी ने कहा वह पहले से ही जॉइंड हैं, वह सदैव उनके साथ रहे हैं। गोलमोल अंदाज में उन्होंने पत्रकारों को टरका दिया।
इसके बाद स्वामी ने ममता की तरीफ करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'अब तक जिन राजनीतिज्ञों के साथ उनकी मुलाकातें हुई। उनमें ममता बनर्जी को जयप्रकाश नारायण, मोरारजी देसाई, राजीव गांधी, चंद्रशेखर, पीवी नरसिंह राव की श्रेणी में रखा जा सकता है। जिनके लिए अपने कहे शब्दों के मायने थे। उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं था। भारतीय राजनीति में यह गुण दुर्लभ है।'