फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha MP should refrain from raising slogans of Jai hind and Vande Mataram

Rajya Sabha: जयहिंद और वंदेमातरम् के नारे लगाने से परहेज करें सांसद, शीतकालीन सत्र से पहले दिशानिर्देश जारी

Fri, 01 Dec 2023 06:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 01 Dec 2023 06:19 AM IST
सार

सदस्यों को आसन की ओर पीठ करने से बचने के लिए कहा गया है। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि एक साथ दो सांसदों का खड़ा होना, सीधे सभापति तक जाना संसदीय परंपराओं के खिलाफ है।
 

विज्ञापन
Rajya Sabha MP should refrain from raising slogans of Jai hind and Vande Mataram
Rajya Sabha - फोटो : ANI

विस्तार

संसद के सोमवार से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र से पहले राज्यसभा सदस्यों को कई तरह के दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। सांसदों को सदन के अंदर थैक्यू, थैंक्स, जयहिंद, वंदेमातरम् जैसे नारों से परहेज बरतने, सभापति की ओर से दी गई व्यवस्था का सदन के अंदर या बाहर आलोचना से बचने की हिदायत दी गई है। सदन की मर्यादा का का हवाला देते हुए सदस्यों से कार्यवाही के दौरान नारेबाजी करने, तख्तियां लहराने से भी बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जारी दिशानिर्देश में सांसदों से यह भी कहा गया है कि जब तक उनकी ओर से दिए गए नोटिस को आसन स्वीकार न कर ले, तब तक इसका प्रचार करने से बचें। मीडिया या किसी मंच पर ही नहीं, दूसरे सांसदों से भी नोटिस से संबंधित जानकारी साझा न करें।
विज्ञापन


एक साथ दो सांसद खड़े न हों
सदस्यों को आसन की ओर पीठ करने से बचने के लिए कहा गया है। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि एक साथ दो सांसदों का खड़ा होना, सीधे सभापति तक जाना संसदीय परंपराओं के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंडे में 17 विधेयक
सत्र के लिए शनिवार को सर्वदलीय बैठक होगी। सरकार के एजेंडे में सात नए विधेयकों समेत 17 विधेयक हैं। इनमें भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम विधेयक के अलावा पोस्ट ऑफिस बिल, मुख्य चुनाव आयुक्त-चुनाव आयुक्त नियुक्ति विधेयक जैसे अहम विधेयक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed