फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya sabha MP kapil sibal hit back at amit shah statement news in hindi

Kapil Sibal: PoK को लेकर अमित शाह के बयान पर कपिल सिब्बल का पलटवार, स्वाति मालीवाल मामले को लेकर भी उठाए सवाल

Thu, 16 May 2024 12:51 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 16 May 2024 12:51 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल की जमानत पर कपिल सिब्बल ने अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने बहुत आपत्तिजनक बयान देकर सुप्रीम कोर्ट की मंशा पर सवाल उठाया है।

विज्ञापन
Rajya sabha MP kapil sibal hit back at amit shah statement news in hindi
कपिल सिब्बल - फोटो : ANI

विस्तार

राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अमित शाह के पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया। इसी के साथ राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी (आफ) नेता स्वाति मालीवाल मारपीट मामले को लेकर भी सिब्बल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बीच प्रज्ज्वल रेवन्ना का भी मुद्दा उठाते हुए गृह मंत्री को घेरा। 
विज्ञापन


पीओके के बयान पर कपिल सिब्बल ने अमित शाह को घेरा 
मौजूदा समय में महंगाई को लेकर पीओके में हिंसक प्रदर्शन जारी है। अमित शाह ने बुधवार को कोलकाता में एक रैली को संबोधित करते हुए पीओके की स्थिति पर बात की। उन्होंने इस रैली में कहा कि पीओके भारत का हिस्सा है और वे इसे ले लेंगे। अमित शाह के इस बयान पर कपिल सिब्बल ने उन्हें घेरा। मीडिया से बात करेत हुए राज्यसभा सांसद ने कहा, "वह (अमित शाह) कहते हैं कि अगर हम 400 सीट जीतेंगे तो पीओके वापस ले लेंगे। अगर आप इतनी सीट नहीं जीत पाए तो क्या होगा? आप पीओके वापस नहीं लेंगे? हम चाते हैं कि आप इसे वापस लें। लेकिन सबसे पहले आपको उस 4000 किमी जमीन को वापस लेना चाहिए, जिसे चीन ने छीन लिया है।"
विज्ञापन

#WATCH | Rajya Sabha MP and Senior Advocate Kapil Sibal says, "He (Union HM Amit Shah) says if we win 400 seats, we will take back PoK. What if you don't get that many seats, won't you take back the PoK? We want you to take it back. But, firstly you should take back those 4000… pic.twitter.com/B0YLzjeBwy

विज्ञापन
विज्ञापन
— ANI (@ANI) May 16, 2024


आप को लेकर अमित शाह के बयानों पर भी किया पलटवार
अरविंद केजरीवाल की जमानत पर कपिल सिब्बल ने अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने बहुत आपत्तिजनक बयान देकर सुप्रीम कोर्ट की मंशा पर सवाल उठाया है। राज्यसभा सांसद ने आगे कहा, "उन्होंने कहा कि कई लोग कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल की अग्रिम जमानत सुप्रीम कोर्ट की तरफ से दी गई विशेष सुविधा है। गृह मंत्री जिन्हें कानून के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, उन्हें ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।" 


स्वाति मालीवाल मारपीट मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कपिल सिब्बल ने अमित शाह पर सवाल किए। उन्होंने कहा, "वे (अमित शाह) इसे लेकर इतना परेशान क्यों हैं?  यह आप का आंतरिक मामला है। आपको प्रज्ज्वल रेवन्ना के बारे में सोचना चाहिए। आप इस मामले में कोई बयान क्यों नहीं देते हैं। यह जेडीएस का आतंरिक मामला है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed