फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha Mp Daughter Runs Over Man With High Speed Car Released On Bail News in Hindi

Hit And Run Case: वाईएसआरसीपी सांसद की बेटी ने तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला! गिरफ्तारी के बाद जमानत भी मिली

Wed, 19 Jun 2024 08:57 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 19 Jun 2024 08:57 AM IST
सार

समाचार एजेंसी पीटीआई ने चेन्नई पुलिस का हवाला देते हुए बताया कि तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य महिला घटना के तुरंत बाद मौके से भाग गईं।

विज्ञापन
Rajya Sabha Mp Daughter Runs Over Man With High Speed Car Released On Bail News in Hindi
पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

हिट-एंड-रन मामले में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के राज्यसभा सांसद बीड़ा मस्तान राव की बेटी का नाम सामने आ रहा है। आरोप लगाया जा रहा है राज्यसभा सांसद की बेटी ने सोमवार शाम को चेन्नई में एक व्यक्ति को अपनी लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार से कुचल दिया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 21 वर्षीय सूर्या नामक पेंटर को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उनसे दम तोड़ दिया। आरोपी माधुरी को चेन्नई पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, जल्द ही उसे जमानत भी मिल गई।

विज्ञापन


पुणे मामले ने पकड़ा था तूल
इससे पहले 19 मई को पुणे के कल्याणी नगर इलाके में एक नाबालिग लड़के ने अपनी पोर्श कार से एक बाइक को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में दो युवा सॉफ्टवेयर पेशेवरों की मौत हो गई थी। नाबालिग वर्तमान में पुणे के निरीक्षण गृह में बंद है। उसके पिता और दादा भी जेल में हैं। मामले ने पूरे देश में तहलका मचा दिया था।
विज्ञापन


क्या है मामला?
वहीं, समाचार एजेंसी पीटीआई ने चेन्नई पुलिस का हवाला देते हुए बताया कि तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य महिला घटना के तुरंत बाद मौके से भाग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार मालिक को समन जारी
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सूर्या के रूप में हुई है। वह सोमवार रात बेसेंट नगर में फुटपाथ पर सो रहा था, तभी एक लग्जरी कार ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में अड्यार ट्रैफिक इंवेस्टिगेशन विंग पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 ए (लापरवाही से मौत की वजह बनना) के तहत मामला दर्ज किया है। यह एक जमानती अपराध है। कार मालिक को समन जारी किया गया है।

लोगों ने जे-5 शास्त्री नगर पुलिस स्टेशन का घेराव किया
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि माधुरी मौके से तुरंत भाग गई, जबकि उसकी दोस्त कार से उतरी और दुर्घटना के बाद इकट्ठा हुए लोगों से बहस करने लगी। कुछ देर बाद वह भी वहां से भाग निकली। भीड़ में से कुछ लोगों ने सूर्या को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया। सूर्या की शादी को सिर्फ आठ महीने हुए थे। उसके रिश्तेदार और पड़ोसी दोषी की गिरफ्तारी और न्याय की मांग करते हुए जे-5 शास्त्री नगर पुलिस स्टेशन में जमा हो गए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर पुलिस ने पाया कि कार बीएमआर (बीड़ा मस्तान राव) ग्रुप की है और पुडुचेरी में रजिस्टर्ड है। मामले में माधुरी को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन पुलिस स्टेशन से ही उसे जमानत भी मिल गई।

Rajya Sabha Mp Daughter Runs Over Man With High Speed Car Released On Bail News in Hindi
Accident - फोटो : Amar Ujala

पुणे: बाइक फिसलने के बाद लग्जरी कार ने व्यक्ति को रौंदा
इस बीच पुणे शहर के येरवडा इलाके में मंगलवार को एक 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई और उसे पीछे से आ रही एक लग्जरी कार ने रौंद दिया। दुर्घटना गोल्फ कोर्स रोड पर दोपहर करीब 12.30 बजे हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि मृतक केदार चव्हाण एक लॉजिस्टिक फर्म में डिलीवरी मैन के तौर पर काम करता था। वह अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी अचानक उसकी गाड़ी फिसल गई और पीछे से आ रही एक मर्सिडीज-बेंज कार ने उसे रौंद दिया। पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मर्सिडीज कार एक डॉक्टर की है, लेकिन दुर्घटना के समय उसे उसका ड्राइवर चला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed