फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rajya sabha members question mithun for his absence from house

दो साल में बस 3 दिन राज्यसभा गए अभिनेता मिथुन, फिर मांग रहे हैं छुट्टी

Wed, 27 Apr 2016 03:43 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
राघवेंद्र नारायण मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Apr 2016 03:43 PM IST
विज्ञापन
rajya sabha members question mithun for his absence from house
छुट्टी पर ही रहते हैं मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : getty

डिस्को डांसर फेम अभिनेता और राज्यसभा सदस्य मिथुन चक्रवर्ती की छुट्टी से समाजवादी सांसदों को गहरा एतराज है। हालांकि सांसदों ने बीमारी की हालत में अवकाश को जरूरी बताया लेकिन हर सत्र में अवकाश मांगने की मिथुन की आदत पर क्षोभ भी प्रकट किया। आपको बता दें कि मिथुन को राज्यसभा सदस्य बने दो साल हो चुके हैं, लेकिन इतने दिनों में वह संसद में सिर्फ तीन दिन गए हैं।

विज्ञापन


राज्यसभा में फिल्म अभिनेत्री जया भादुड़ी बजट सत्र में लगातार उपस्थित रही हैं लेकिन मिथुन चक्रवर्ती लंबे समय से गैरहाजिर रहे हैं। उधर लोकसभा में फिल्म अभिनेता परेश रावल भी लगातार उपस्थित रहते हैं।
विज्ञापन


इसी तरह भोजपुरी फिल्मों के नायक और गायक मनोज तिवारी भी लोकसभा में उपस्थिति के अलावा अपनी मौजूदगी का अहसास भी कराते रहे हैं। अभिनेता और आप के सांसद भगवंत सिंह मान भी संसद की कार्यवाही में लगातार शिरकत करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी बजट सत्र में लोकसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं। राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान उप सभापति पी जे कुरियन ने सदस्यों को जानकारी दी कि तृणमूल सांसद मिथुन चक्रवर्ती ने स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण संसद सत्र से अवकाश की मांग की है।

'चर्चित चहरों को राज्यसभा भेजने का औचित्य नहीं'

rajya sabha members question mithun for his absence from house
संसद की कार्यवाही में शिरकत करने से कतराते हैं सितारे - फोटो : getty

जदयू सांसद के सी त्यागी ने इस पर कहा कि सियासी दलों के कार्यकर्ता जनहित के प्रति समर्पित रहते हैं। वे जेल भी जाते हैं। सियासी दलों को चाहिए कि वह ऐसे समर्पित लोगों को चुनकर राज्यसभा में भेजें। वैसे चर्चित चेहरों को राज्यसभा में भेजने का कोई औचित्य नहीं है जो अपने क्षेत्र विशेष में तो सक्रियता दिखाते हैं लेकिन संसद की कार्यवाही में शिरकत करने से कतराते हैं।

उन्होंने इस बाबत आचार संहिता बनाए जाने पर जोर दिया। उपसभापति ने तृणमूल कांग्रेस के सदस्य के के घोष द्वारा अवकाश मांगे जाने की भी जानकारी दी। सांसद घोष शारदा घोटाले के आरोपी हैं और फिलहाल जेल में हैं।  सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि मिथुन हर सत्र में अवकाश मांगते रहे हैं।

इसकी कोई सीमा होनी चाहिए। बीमार होना अलग बात है। कोई बीमार है तो कुछ नहीं किया जा सकता लेकिन बीमारी के नाम पर हर बार छुट्टी लेना उचित नहीं है। अवकाश की सुविधा का दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए।  तृणमूल सांसद सुखेन्दु शेखर राय ने मिथुन की मेडिकल रिपोर्ट का जिक्र किया। बाद में सदन ने अभिनेता मिथुन के अवकाश को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed