फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha members congratulate Indian Oscar winners, Cheers to makers of Naatu Naatu, The Elephant Whispers

Oscars: ऑस्कर अवॉर्ड पर राज्यसभा में बधाई, ‘नाटू-नाटू’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ के निर्माताओं की जय-जयकार

Wed, 15 Mar 2023 06:02 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 15 Mar 2023 06:02 AM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि दक्षिण भारत के दो सिनेमा को ऑस्कर मिलना हमारे लिए बड़े गौरव की बात है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, मेरी गुजारिश है कि सत्तारूढ़ भाजपा को इसका श्रेय नहीं लेना चाहिए।

विज्ञापन
Rajya Sabha members congratulate Indian Oscar winners, Cheers to makers of Naatu Naatu, The Elephant Whispers
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़। - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्कर में दोहरी जीत की खुशी मंगलवार को राज्यसभा में गूंजी। ‘नाटू-नाटू’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ के निर्माताओं की जमकर जय-जयकार हुई। सदस्यों ने पार्टी लाइन से ऊपर उठकर देश को मिले इस सम्मान की प्रशंसा की।

विज्ञापन


उच्च सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि दोनों कृतियों को पुरस्कार मिलना भारतीय सिनेमा के व्यापक दायरे को नई पहचान मिलने जैसा है। यह उपलब्धियां भारतीय कलाकारों की विशाल प्रतिभा, अपार रचनात्मकता और प्रतिबद्ध समर्पण की वैश्विक प्रशंसा को दर्शाती हैं। सभापति ने सांसदों के लिए आरआरआर की विशेष स्क्रीनिंग का सुझाव भी दिया।
विज्ञापन


आ गया ‘ब्रांड इंडिया’: ठाकुर
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘ब्रांड इंडिया’ आ गया है और यह सिर्फ एक शुरुआत है। भारत में दुनिया का कंटेंट हब बनने की क्षमता है। आइए हम भारत को दुनिया का कंटेंट हब बनाने के लिए मिलकर काम करें।  भारत के लिए यह गर्व की बात है कि भारतीय फिल्म उद्योग ने ऑस्कर में दो पुरस्कार जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के सम्मान का प्रतीक है एलिफेंट व्हिस्परर्स
सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ को दो प्रसिद्ध महिलाओं ने बनाया है। यह महिलाओं के बारे में है, उनके सम्मान के बारे में है। यह भारत की महिलाओं के लिए मान्यता का एक बड़ा प्रतीक है। गोयल ने कहा, यह स्थिरता के बारे में भी है, जो हमारे दर्शन का मूल बन गया है। गोयल ने कहा, आरआरआर के पटकथा लेखक, वी विजयेंद्र प्रसाद खुद राज्यसभा सांसद हैं।

खरगे का तंज, कहा- कहीं सत्तापक्ष यह न कह दे कि इस फिल्म को हमने निर्देशित किया
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, दक्षिण भारत के दो सिनेमा को ऑस्कर मिलना हमारे लिए बड़े गौरव की बात है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, मेरी गुजारिश है कि सत्तारूढ़ भाजपा को इसका श्रेय नहीं लेना चाहिए। उन्हें ऐसा हरगिज नहीं कहना चाहिए कि इसे हमने निर्देशित किया या मोदी ने फिल्म का निर्देशन किया। दरअसल, यह देश का योगदान है।


देश के सबसे महत्वपूर्ण राजदूतों की चर्चा होना सुखद : जया बच्चन
सपा सांसद जया बच्चन ने कहा, फिल्म जगत देश का सबसे महत्वपूर्ण राजदूत है। सदन में उनको लेकर चर्चा होना बेहद सुखद है। फिल्म जगत ने कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व किया है और अनेक पुरस्कार जीते हैं। उन्होंने कहा, सत्यजीत रे ने 1992 में ऑस्कर जीता था। जया ने कहा, सिनेमा का बाजार यहां है, अमेरिका में नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed