फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha: Luizinho Faleiro of TMC was elected unopposed joined Trinamool in September Latest News Update

राज्यसभा: निर्विरोध चुने गए टीएमसी के लुइजिन्हो फलेरो, सितंबर में तृणमूल में हुए थे शामिल

Mon, 22 Nov 2021 09:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 22 Nov 2021 09:38 PM IST
सार

टीएमसी के मुख्य सचेतक निर्मल घोष ने कहा कि विधानसभा सचिव ने सोमवार को एक अधिसूचना में फलेरो के चुने जाने की घोषणा की।

विज्ञापन
Rajya Sabha: Luizinho Faleiro of TMC was elected unopposed joined Trinamool in September Latest News Update
लुइजिन्हो फलेरो

विस्तार


विज्ञापन
पश्चिम बंगाल विधानसभा की ओर से जारी एक अधिसूचना के अनुसार राज्यसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रस के लुइजिन्हो फलेरो निर्विरोध चुने गए हैं। टीएमसी ने पिछले सप्ताह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फलेरो को राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया था। फलेरो दशकों पुराना कांग्रेस का साथ छोड़कर सितंबर में टीएमसी में शामिल हुए थे। उन्हें पिछले महीने ही उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया था।


टीएमसी के मुख्य सचेतक निर्मल घोष ने कहा कि विधानसभा सचिव ने सोमवार को एक अधिसूचना में फलेरो के चुने जाने की घोषणा की। कागजात की जांच के बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। वह मंगलवार को अपना प्रमाणपत्र ग्रहण करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्यसभा की इस सीट पर टीएमसी की सांसद अर्पिता घोष के इस्तीफे के बाद चुनाव कराया जाना जरूरी था। इससे पहले हुए दो राज्यसभा उपचुनावों में टीएमसी उम्मीदवार सुष्मिता देव और जवाहर सिरकर भी निर्विरोध चुने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed