{"_id":"5fa0743a8ebc3ea965638164","slug":"rajya-sabha-committees-meeting-improved-attendance-decreased-due-to-corona-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा समितियों की बैठक के समय में हुआ सुधार, महामारी के चलते उपस्थिति में आई कमी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राज्यसभा समितियों की बैठक के समय में हुआ सुधार, महामारी के चलते उपस्थिति में आई कमी
Tue, 03 Nov 2020 02:33 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 03 Nov 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा की आठ विभाग संबंधी संसदीय स्थायी समितियों (डीआरएससी) ने 2019-20 के दौरान अपने कामकाज में उल्लेखनीय सुधार किया है। अधिकारियों का कहना है कि पिछले तीन साल में इस बार प्रदर्शन बेहतर रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, 2019-20 में इन समितियों की औसतन हर बैठक का समय औसतन दो घंटे और 10 मिनट रहा। इन बैठकों ने पहली बार दो घंटे के समय को पार किया है। उनका कहना है कि यह सुधार 2018-19 से 55 फीसदी है और पिछले दो सालों के औसत से 25 फीसदी बढ़ा है। 2017-18 के दौरान बैठकों का औसतन समय एक घंटा और 51 मिनट जबकि 2018-19 में एक घंटा और 25 मिनट था।
विज्ञापन
इन आठ समितियों की कुल 117 बैठकों का औसतन उपस्थिति 2019-20 के दौरान 49.20 फीसदी रही जोकि पिछले तीन सालों में बेहतर है। 2019-20 के पहले पारी के दौरान पहली बार उपस्थिति 50.73 फीसदी रही थी। हालांकि 2019-20 के दूसरी पारी में कोरोना के चलते उपस्थिति घटकर 41.15 फीसदी रह गई। पहली की तुलना में दूसरी पारी में 9.50 फीसदी की कमी आई।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के दौरान बैठकों का औसतन समय दो घंटे 23 मिनट रहा। राज्यसभा के चेयरमैन एम वेंकैया नायडू के निर्देशों पर सचिवालय ने पिछले तीन साल के दौरान समितियों के कामकाज की समीक्षा की है। नायडू इन समितियों के कामकाज की नियमित समीक्षा करते हैं और अपनी चिंताओं से इन समितियों के अध्यक्षों को अवगत कराते हैं।