{"_id":"61fe5caab8e69f64880804d2","slug":"rajya-sabha-clocks-100-percent-productivity-in-first-week-replies-from-pm-narendra-modi-finance-minister-nirmala-sitharaman-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajya Sabha: पहले सप्ताह में 100 फीसदी रही राज्यसभा की उत्पादकता, चेयरमैन नायडू ने की सदस्यों की सराहना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rajya Sabha: पहले सप्ताह में 100 फीसदी रही राज्यसभा की उत्पादकता, चेयरमैन नायडू ने की सदस्यों की सराहना
Sat, 05 Feb 2022 04:46 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 05 Feb 2022 04:46 PM IST
सार
बजट सत्र के पहले सप्ताह के दौरान राज्यसभा एक भी बार स्थगित नहीं हुई और उपलब्ध समय का पूरा उपयोग हुआ।
विज्ञापन
राज्यसभा के चेयरमैन एम वेंकैया नायडू
- फोटो : एएनआई
विस्तार
बजट सत्र के पहले सप्ताह में संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा की उत्पादकता 100 फीसदी रही। सदन में उपलब्ध समय का बिना किसी स्थगन के पूरा उपयोग किया गया। राज्यसभा के चेयरमैन और देश के उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सदन की सुचारु कार्यवाही के लिए सदस्यों की सराहना की।
विज्ञापन
उन्होंने सदस्यों से अनुरोध किया कि बजट सत्र के बचे हुए हिस्से और भविष्य के लिए भी इसी भावना के साथ काम करना जारी रखें।
संसद के संयुक्त सत्र के लिए राष्ट्रपति के अभिभाषण और बजट पेश किए जाने के बाद पहले सप्ताह के दौरान राज्यसभा में राष्ट्रपति के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पर सात घंटे 41 मिनट चर्चा हुई। इसमें 26 सदस्यों ने भाग लिया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 12 घंटे का समय निर्धारित है।
विज्ञापन
इसमें प्रधानमंत्री का उत्तर भी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले मंगलवार को उत्तर दे सकते हैं।
आम बजट 2022-23 पर 11 घंटे चर्चा की जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को बजट चर्चाओं पर उत्तर दे सकती हैं।