{"_id":"65bba98bda001dcb8f028a97","slug":"rajya-sabha-chairman-reconstitutes-panel-of-vice-chairpersons-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"RajyaSabha:सभापति धनखड़ ने उपाध्यक्ष पैनल किया गठित; आठ सदस्यों में चार महिलाएं शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
RajyaSabha:सभापति धनखड़ ने उपाध्यक्ष पैनल किया गठित; आठ सदस्यों में चार महिलाएं शामिल
Thu, 01 Feb 2024 07:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 01 Feb 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
राज्यसभा (वीडियो ग्रैब)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा के सभापति ने आठ सदस्यीय उपाध्यक्ष पैनल का गठन कर दिया है। इस पैनल में चार महिलाओं को शामिल किया गया है। सभापति जगदीप धनखड़ ने बजट सत्र के दूसरे दिन उच्च सदन में पैनल के गठन और इसमें शामिल सदस्यों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कांग्रेस सांसद अमी याज्ञनिक, तृणमूल कांग्रेस सांसद मौसम नूर और भाजपा सांसद रामिलाबेन बेचरभाई बारा और सीमा द्विवेदी को पैनल में शामिल किया गया है। इन सदस्यों के अलावा राज्यसभा के उपाध्यक्ष पैनल में शामिल किए गए लोगों में तेलुगु देशम पार्टी के कनकमेदाला रवींद्र कुमार, वाईएसआरसीपी के प्रभाकर रेड्डी वेमीरेड्डी, राष्ट्रीय जनता दल के मनोज कुमार झा और भाजपा के लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) डीपी वत्स (सेवानिवृत्त) शामिल हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सभापति या उपसभापति की गैरमौजूदगी में उपाध्यक्ष सदन की अध्यक्षता करने के पात्र होते हैं।