फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rajsthan JAISALMER Several men has claim to be happily married their tradition of having two wives

इस गांव में है दो शादियां करने का रिवाज, हर घर में हैं दो-दो बीवियां

Mon, 21 May 2018 12:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Updated Mon, 21 May 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
 rajsthan JAISALMER Several men has claim to be happily married their tradition of having two wives
राजस्थान के जैसलमेर में एक गांव है 'राम देयो की बस्ती'। इस बस्ती में दो दो पत्नियां रखने का रिवाज है। मजेदार बात यह है कि 2011 की जनगणना के अनुसार इस गांव की जनसंख्या महज 946 है।  यहां के अधिकतर पुरुषों  ने दो-दो शादियां की हैं और दोनों पत्नियां भी साथ ही रहती हैं।
विज्ञापन


ज्यादातर पुरुषों ने अपनी दूसरी शादी के बारे में बताया कि उन्होंने दूसरी शादी तब कि जब उनकी पहली पत्नी गर्भधारण करने में नाकाम रही या फिर उसने बेटी को ही जन्म दिया। बता दें कि यह परम्परा पुरानी पीढ़ी तक ही सीमित है नई पीढ़ी बढ़ती मंहगाई की वजह से इस रिवाज से दूरी बनाए हुए है।   
विज्ञापन


इस गांव में दूसरी शादी को लेकर यह अंधविश्वास बन चुका है कि दूसरी पत्नी बेटे को ही जन्म देती है। गांव के बड़े बुजुर्गों का मानना कि गांव के जिस पुरुष ने दूसरी शादी की है उसकी पत्नी ने बेटे को ही जन्म दिया है। यही नहीं शादी के बाद दोनों पत्नियों को साथ-साथ रहना होता है यहां तक कि रसोई और खाना भी साथ मिलकर ही बनाना होता है। बुजुर्ग ने बताया कि दो चूल्हे होने का सवाल ही नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि राजस्थान में दो पत्नियाों का रिवाज आम बात नहीं है लेकिन जैसलमेर और बारमेर के  अल्पसंख्यक समुदायों में दो शादियां करने का रिवाज है। लेकिन इन सबके बीच राम देयो की बस्ती एक ऐसी बस्ती है जहां हर दूसरे घर के आदमी ने दो शादियां कर रखी हैं। रामदेयो की बस्ती के मदरसा में पढ़ाने वाले दोस्त अली ने बताया कि गांव की औरतें पुरुषों की दूसरी शादी किए जाने पर कोई विरोध नहीं करती हैं। 

बस उन्हें दूसरी बीवी के साथ बराबरी का अधिकार चाहिए होता है और घर के आदमी को यह आश्वस्त करना होता है कि वह अपनी पहली पत्नी को उसके अधिकारों से बेदखल नहीं करेगा।

दोस्त अली ने बताया कि गांव के रिवाज के अनुसार हमें अपनी दोनों पत्नियों को खुश रखना होता है और हम इसबात का पूरा ख्याल भी रखते हैं। यही नहीं पूरे गांव में पिछले कई वर्षों से दो पत्नियों वाले घर में कोई बड़ा विवाद सामने नहीं आया है। यहां तक की बच्चे भी अपनी दोनों मां का पूरा ख्याल रखते हैं। मजेदार बात यह है कि महिलाएं खुद भी शांति से रहती हैं।


रामदेयो की बस्ती में रहने वाले एक मौलवी ने बताया कि उसके दो भाई हैं और दोनों भाइयों ने दो- दो शादियां की है। उन्होंने बताया कि उनके एक भाई की पहली पत्नी ने सिर्फ बेटियों को जन्म दिया फिर उसकी दूसरी शादी कराई गई और अब उसके एक बेटा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed