फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnikanth’s daughter Aishwaryaa appointed UN Women’s advocate for Gender

रजनीकांत की बेटी बनीं संयुक्त राष्ट्र की महिला वकील

Tue, 30 Aug 2016 06:29 AM IST
एजेंसी, चेन्नई
एजेंसी, चेन्नई Updated Tue, 30 Aug 2016 06:29 AM IST
विज्ञापन
Rajnikanth’s daughter Aishwaryaa appointed UN Women’s advocate for Gender
मशहूर फिल्म अभिनेता रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या को सोमवार को भारत में लिंग समानता और महिला सशक्तीकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र में महिला वकील चुना गया। ऐश्वर्या रजनीकांत धनुष की नियुक्ति की घोषणा यूएन सहायक महासचिव और यूएन महिला उप कार्यकारी निदेशक लक्ष्मी पुरी द्वारा की गई। 
विज्ञापन


यूएन द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि ऐश्वर्या लिंग समानता और महिला सशक्तीकरण संबंधी यूएन महिला समूह के संदेशों के माध्यम से पूरे भारत में जागरूकता फैलाने में सहयोग करेंगी। संगठन का प्रयास रहेगा कि प्लैनेट 50-50 के तहत वह वर्ष 2030 तक लिंग असमानता का अंतर कम करने और विश्व में समानता लाने का लक्ष्य पूरा कर ले। पुरी ने आगे कहा कि ऐश्वर्या एक अच्छी डांसर भी हैं जो दक्षिण भारत और उसके बाहर भी युवा महिलाओं और लड़कियों को प्रोत्साहित करती हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर ऐश्वर्या ने कहा कि मेरे लिए यह बहुत ही सम्मान की बात है कि मैं महिला सशक्तीकरण के लिए यूएन की वकील चुनी गई हूं। रजनीकांत ने इस मौके पर भावुक होते हुए कहा कि अपनी बेटी को यूएन के साथ जुड़ते देखकर वह बहुत ही गौरवशाली और हर्ष महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed