फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajinikanth revealed the real reason behind his entry in politics

दक्षिण के सुपरस्टार बोले- जयललिता और करुणानिधि की खाली हुई सीट को भरने आया हूं

Tue, 06 Mar 2018 03:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चैन्नै
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चैन्नै Updated Tue, 06 Mar 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth revealed the real reason behind his entry in politics
रजनीकांत

एक्टर से राजनेता बनें रजनीकांत ने सोमवार को कहा कि एआईएडीएमके के संस्थापक एमजी रामचंद्रन (एमजीआर) उनके दोस्त थे और वह भी तमिलनाडु के लोगों के आशीर्वाद से उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री के स्टाइल की सरकार देंगे। उन्होंने चेन्नई में स्वर्गीय मुख्यमंत्री डॉक्टर एमजीआर एजुकेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने बताया कि बहुत से लोगों को एमजीआर और उनके रिश्ते के बारे में पता नहीं होगा।

विज्ञापन


रजनीकांत ने कहा- वो कहते हैं कि हर कोई एमजीआर नहीं बन सकता है। मैं इससे सहमत हूं। एमजीआर एक क्रांतिकारी थे। हजार सालों में कोई और एमजीआर नहीं बन सकता है। अगर कोई यह कहता है कि वह (रजनीकांत) अगले एमजीआर हैं, तो वह उन्मादी है लेकिन मुझे यह विश्वास है कि मैं तमिलनाडु के लोगों को उनकी सरकार दे सकता हूं जो एमजीआर ने दी थी।
विज्ञापन


एक्टर ने कहा कि उनका कर्तव्य लोगों की सुरक्षा और सेवा करना है। इसी वजह से मैं राजनीति में आ रहा हूं। मैं आप लोगों से यह अपेक्षा नहीं करता कि मेरे लिए रेड कार्पेट बिछाएं लेकिन आप मुझे रोकना क्यों चाहते हैं? मैं जानता हूं कि राजनीति का सफर कठिनाई, जहर और कांटो से भरा हुआ है। जितना आप जानते हैं उनता मैं भी जानता हूं लेकिन मेरे लिए परेशानी क्यों खड़ी कर रहे हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


रजनीकांत ने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं अब क्यों राजनीति में आया। मैं इसलिए आया क्योंकि अब जगह खाली हो गई है। तमिलनाडु में अच्छे नेतृत्व और अच्छी सरकार की जगह खाली है। इससे पहले जयललिता और करुणानिधि थे। मगर अब जयललिता नहीं रहीं और करुणानिधि बीमार हैं, तमिल राजनीति को अब मैं संभालूंगा। जयललिता और करुणानिधि जैसे नेताओं के फैसलों पर सवाल नहीं खड़े किए जाते थे। तमिलनाडु को ऐसे नेताओं की जरूरत है। यह जगह खाली है। मैं उसे भरने आया हूं। भगवान मेरी तरफ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed