{"_id":"5fd71b4f8ebc3e41a512c327","slug":"rajnath-singh-world-fighting-coronavirus-our-soldiers-bravely-fought-forced-chinese-forces-to-send-it-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब दुनिया कोरोना से लड़ रही थी, तब हमारे जवानों ने चीनियों को पीछे खदेड़ा: राजनाथ सिंह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जब दुनिया कोरोना से लड़ रही थी, तब हमारे जवानों ने चीनियों को पीछे खदेड़ा: राजनाथ सिंह
Mon, 14 Dec 2020 01:36 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 14 Dec 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा पर जारी तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, हिमालय पर हुई गतिविधियों ने हमें यह बात याद दिलाई है कि दुनिया कितनी तेजी से बदल रही है। चुनौती के इस समय में हमारी सेना ने चीनी सैनिकों का जमकर मुकाबला किया और उन्हें पीछे लौटने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
फिक्की की 93वीं आम बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा, हमारे हिमालयी मोर्चे पर अकारण आक्रामकता इस बात की याद दिलाती है कि दुनिया कैसे बदल रही है। मौजूदा समझौतों को कैसे चुनौती दी जा रही है। कैसे हिमालय में ही नहीं बल्कि भारत-प्रशांत क्षेत्र में भी तनाव पैदा किया जा रहा है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री ने कहा, लद्दाख में एलएसी पर सशस्त्र बलों का बड़ी तैनाती है। इस चुनौतीपूर्ण समय में, हमारी सेनाओं ने अनुकरणीय साहस और उल्लेखनीय धैर्य दिखाया है। उन्होंने पीएलए के सैनिकों के साथ अत्यंत बहादुरी के साथ लड़ाई लड़ी और उन्हें वापस जाने के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, जब दुनिया कोरोना वायरस से लड़ रही थी, तब भारतीय सशस्त्र बल हमारी सीमाओं की बहादुरी से रक्षा कर रहे थे। कोई वायरस हमारे सशस्त्र बल को उनकी ड्यूटी करने से नहीं रोक सकता है।
राजनाथ ने कहा, इस राष्ट्र की आने वाली पीढ़ियों को इस बात पर गर्व होगा कि इस वर्ष हमारी सेनाएं क्या हासिल कर पाई हैं। जब भी एलएसी में कोई स्थिति होती है, सबसे स्पष्ट परिणाम भारत और चीन की सैन्य ताकत के बीच तुलना है।
सीमा पार आतंकवाद और पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, हम सीमापार आतंकवाद के शिकार रहे हैं, इस संकट से हम उस समय भी अकेले लड़ते रहे जब हमारा समर्थन करने वाला कोई नहीं था। उन्होंने कहा, दुनिया भर के देशों को यह समझ आ गया है कि हम इस बारे में सही थे कि पाकिस्तान आतंकवादियों का गढ़ बन रहा है।
सीमा पर रक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे: सीडीएस
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय सशस्त्र बल हमारे सीमा की रक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कोरोना महामारी के दौरान वास्तविक नियंत्रण रेखा पर यथास्थिति को बदलने के लिए चीन प्रयास कर रहा है, हालांकि सेना ने इससे निपटने के लिए भूमि, समुद्र और वायु पर उच्च-स्तरीय तैयारी की हुई है।
I am fully confident that Indian Armed Forces will leave no stone unturned to safeguard our frontiers be it at land, air or ocean: Chief of Defence Staff General Bipin Rawat https://t.co/LJWlLk4INj
— ANI (@ANI) December 14, 2020