फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh to visit India-China border areas in Uttarakhand

चीन बॉर्डर जाएंगे राजनाथ सिंह, 12 हजार फीट ऊंची चौकियों का लेंगे जायजा

Sun, 24 Sep 2017 08:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Sep 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh to visit India-China border areas in Uttarakhand
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह इस हफ्ते उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा का दौरा करेंगे। राजनाथ सिंह के चार दिनी दौरे की शुरुआत 28 सितंबर से होगी।
विज्ञापन


उनके दौरे को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की ओर से गत दिनों उत्तराखंड में घुसपैठ करने की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। 14,311 फीट की ऊंचाई पर सीमावर्ती बाराहोती इलाके में राजनाथ सिंह इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों से मुलाकात भी करेंगे।

डोकलाम में दोनों देशों के बीच जारी तनातनी के खत्म होने के बाद मोदी सरकार के किसी वरिष्ठ मंत्री का भारत-चीन सीमा पर यह पहला दौरा है। इस दौरान गृहमंत्री साढ़े 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित रिमखिम, साढ़े 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित माना और औली इलाकों में स्थित चौकियों पर जाएंगे।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक गत 25 जुलाई को उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बाराहोती में चीनी सैनिक करीब 800 मीटर तक भारतीय सीमा में घुस आए थे। बताते चलें कि चीन के साथ भारत की सीमा 3,488 किमी तक फैली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed