{"_id":"6011d83a24edec56385f250c","slug":"rajnath-singh-talks-to-new-defense-minister-of-america-lloyd-austin","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ सिंह ने अमेरिका के नए रक्षा मंत्री से की बात, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजनाथ सिंह ने अमेरिका के नए रक्षा मंत्री से की बात, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर
Thu, 28 Jan 2021 02:48 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 28 Jan 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन के नेतृत्व वाली नवगठित सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार से बुधवार को पहली बार उच्चस्तरीय संपर्क किया।
विज्ञापन
अमेरिकी रक्षामंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) लॉयड ऑस्टिन ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से, जबकि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की अपने अमेरिकी समकक्ष जैक सुलिवन के साथ वार्ता हुई। टेलीफोन पर दोनों ही पक्षों की बातचीत आतंकवाद से लड़ाई जैसे अहम क्षेत्रीय और वैश्विक मसलों के अलावा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करने के मुद्दे पर केंद्रित रही।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री की तरफ से की गई ‘इंट्रोडक्टरी टेलिफोन कॉल’ रिसीव की और दोनों नेताओं ने अपने देशों के बीच रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझीदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इससे पहले राजनाथ सिंह ने जनरल लॉयड को मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी थी।
विज्ञापन
अधिकृत सूत्रों के मुताबिक, भूराजनीतिक घटनाक्रमों के बड़े बदलावों के लिहाज से चीन भी वार्ता में चर्चा का विषय रहा। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि रक्षा मंत्री लॉयड ने अपने मंत्रालय की तरफ से अमेरिका-भारत अहम रक्षा साझेदारी को लेकर प्रतिबद्धता बनाए रखने पर जोर दिया।
साथ ही गौर किया कि यह भागीदारी समान सिद्धांतों और हिंद प्रशांत क्षेत्र को मुक्त व खुला बनाए रखना सुनिश्चित करने के साझा हित पर आधारित है। रक्षा मंत्री सिंह ने बाद में ट्वीट के जरिये सभी को बातचीत की जानकारी भी दी।
उधर, विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि एनएसए डोभाल ने अमेरिकी अधिकारी से कहा कि भारत और अमेरिका आतंकवाद, समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति व स्थिरता सहित तमाम क्षेत्रीय और वैश्विक खतरे की चुनौतियों के लिए मिलकर काम करने की विशिष्ट स्थिति में हैं।
सुलिवन ने कहा कि अमेरिका द्विपक्षीय एजेंडे और साझा वैश्विक चुनौतियों पर भारत के साथ काम करने की तरफ देख रहा है।