{"_id":"5bd44280bdec226997413535","slug":"rajnath-singh-said-opposition-will-start-metoo-after-congress-ditches-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के साथ जाने का मतलब बर्बाद होना, हारने के बाद चलाएंगे #MeToo कैंपेन: राजनाथ सिंह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस के साथ जाने का मतलब बर्बाद होना, हारने के बाद चलाएंगे #MeToo कैंपेन: राजनाथ सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Updated Sat, 27 Oct 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा के तत्वाधान में शुरू किए गए अटल युवा महा अधिवेशन के उद्धाटन समारोह में युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस को घसीटा है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि जो भी कांग्रेस के साथ गया, उसको मिटने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक पाई। बाद में कहीं ऐसे हालात ना हो जाएं कि सारी विपक्षी पार्टियां गठबंधन कर ले और जब कांग्रेस से धोखा खाएं तो #MeeToo कैंपेन चलाने के लिए मजबूर हो जाएं।
राजनाथ सिंह ने कहा कि आज जैसे हालात हैं उसे देख कर लगता है कि सारी राजनीतिक पार्टियां बीजेपी के प्रभाव से डरी हुई हैं। सारे देश की पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ना चाहती हैं लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि जितना बड़ा गठबंधन करना चाहते हो कर लो भाजपा देशहित में काम कर रही है।
विज्ञापन
महागठबंधन के पास देश हित से जुड़ा कोई एजेंडा नहीं है सिर्फ एक ही एजेंडा है मोदी रोको, मोदी रोको और मोदी रोको। उन्होंने कहा कि मैं विपक्षी दलों को याद दिलाना चाहता हूं जो भी कांग्रेस के साथ गया है उसका सफाया होने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक पाई है। उन्होंने यहां लेफ्ट को निशाने पर लेते हुए कहा कि सबसे ज्यादा समय तक कांग्रेस का साथ निभाने वाली लेफ्ट पार्टी आज हाशिये पर है।
वहीं उन्होंने राफेल डील पर भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दिनों ये लोग लगातार राफेल डील को जबरदस्ती मुद्दा बनाए हुए हैं। सोते-जागते, उठते-बैठते ये लोग राफेल-राफेल कर रहे हैं। यह डील यूपीए के शासनकाल में भी हुई थी लेकिन हमारे शासनकाल में जो डील हुई, वह सबसे बेहतर है।

#WATCH: Home Minister Rajnath Singh says, "baad mein kahin aise haalat na ho jaayein, saari vipakshi partiyan aapas me gathbandhan kar lein aur fir bad mein jab Congress se wo dhoka kha jaayein, to me #MeToo campaign chalane ke liye majboor ho jaayein" pic.twitter.com/F3X86HfrlR
— ANI (@ANI) October 27, 2018