फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh S Jaishankar to address 4 day Navy commanders conference Latest News Update

Navy commanders conference: राजनाथ सिंह और एस. जयशंकर नौसेना कमांडर सम्मेलन को आज करेंगे संबोधित, कमांडरों से भी करेंगे बातचीत

Mon, 25 Apr 2022 03:59 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 25 Apr 2022 03:59 AM IST
सार

बीते कई साल की बात करें तो शायद यह पहली बार है जब विदेश मंत्री भी नौसेना कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन सैन्य-रणनीतिक स्तर पर महत्वपूर्ण समुद्री मामलों पर चर्चा करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।

विज्ञापन
Rajnath Singh S Jaishankar to address 4 day Navy commanders conference Latest News Update
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय नौसेना के शीर्ष कमांडर सोमवार से शुरू हो रहे चार-दिवसीय एक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान हिंद महासागर क्षेत्र की स्थिति और इस पर रूस-यूक्रेन संघर्ष के संभावित प्रभावों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही देश की समुद्री सुरक्षा की व्यापक समीक्षा भी की जाएगी। नौसेना ने बताया कि सम्मेलन को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर संबोधित करेंगे। वे कमांडरों के साथ भी बातचीत करेंगे।

विज्ञापन


बीते कई साल की बात करें तो शायद यह पहली बार है जब विदेश मंत्री भी नौसेना कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन सैन्य-रणनीतिक स्तर पर महत्वपूर्ण समुद्री मामलों पर चर्चा करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। कमांडरों से उम्मीद की जाती है कि वे हिंद महासागर में चीनी नौसेना की बढ़ती गतिविधियों के साथ-साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उसकी बढ़ती मुखरता पर विशेष विचार-विमर्श करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक माधवाल ने कहा कि यह सम्मेलन पड़ोस में सुरक्षा परिदृश्यों की पृष्ठभूमि में भू-रणनीतिक स्थिति की गतिशीलता के साथ-साथ रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण हो रहे परिवर्तनों पर भी केंद्रित होगा। उन्होंने कहा कि सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे और एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी भी तीनों सेनाओं के बीच तालमेल सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों पर नौसेना कमांडरों से बातचीत करेंगे।

कमांडर माधवाल ने कहा कि सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों पर नौसेना के कमांडरों को संबोधित करेंगे और उनसे बातचीत करेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और अन्य नौसेना कमांडर पिछले छह महीनों में भारतीय नौसेना द्वारा किए गए प्रमुख परिचालन, सामग्री, रसद, मानव संसाधन विकास, प्रशिक्षण और प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed