फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rajnath singh reacts mallikarjun kharge remarks pm modi bjp congress

'व्यक्तिगत मर्यादा की सीमाएं न लांघें': पीएम पर टिप्पणी को लेकर राजनाथ सिंह की नसीहत, कांग्रेस पर क्या बोले?

Mon, 26 Oct 2026 01:25 PM IST
अमन मौर्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन मौर्या Updated Mon, 26 Oct 2026 01:25 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे पूरे देश और राजनीति की गरिमा का अपमान बताते हुए कहा कि कांग्रेस का वैचारिक पतन हो चुका है।

विज्ञापन
rajnath singh reacts mallikarjun kharge remarks pm modi bjp congress
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी को लेकर भाजपा उनसे बिन शर्त माफी की मांग कर रही है। वहीं, आज पूरे देश में भाजपा ने विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। इस पर अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'यह सिर्फ़ एक व्यक्ति या परिवार का अपमान नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति की गरिमा पर भी प्रहार है। लोकतंत्र में आप अपना विरोध जता सकते हैं, नीतियों पर सवाल उठा सकते हैं और सरकार की आलोचना कर सकते हैं, लेकिन कृपया, व्यक्तिगत मर्यादा की सीमाएं न लांघें। मेरी यही सलाह है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कांग्रेस का पीएम मोदी पर तंज: कहा- मन की बात छोड़ें, लोगों की चिंताओं पर दें ध्यान; साझा की आरबीआई की रिपोर्ट
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस न केवल राजनीतिक रूप से कमजोर हुई है, बल्कि मेरी नजर में वैचारिक रूप से भी उसका पतन हुआ है। कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि लोकतंत्र में जनता हर चीज पर नजर रखती है और सही समय आने पर इसका करारा जवाब देती है। मैं कांग्रेस को यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी ऐसी टिप्पणियों से न तो विचलित होंगे और न ही जनता की सेवा करने के उनके संकल्प में कोई कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना शर्त माफी की मांग
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेदों के नाम पर किसी के परिवार और दिवंगत परिजनों को निशाना बनाना गलत है। पार्टी ने बिना शर्त माफी की मांग की है। पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं और अब उनके बयान का बचाव भी किया जा रहा है। इसके विरोध में भाजपा ने देशव्यापी प्रदर्शन करने का फैसला किया है। पार्टी ने राज्य इकाइयों को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की उम्मीद है।


कांग्रेस ने क्या कहा?
दूसरी ओर, खरगे के बयान को लेकर कांग्रेस ने अपना पक्ष रखा है। पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि खरगे को कई मौकों पर सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपमानजनक व्यवहार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने उत्तराखंड में हुए एक कार्यक्रम के दौरान खरगे के संबोधन से पहले कथित तौर पर हुए 'शुद्धिकरण' अनुष्ठान का भी जिक्र किया। खेड़ा के मुताबिक, बिहार के कार्यक्रम में भी एक भाजपा समर्थक ने खरगे के भाषण के दौरान टिप्पणी की थी कि उनके पिता भी आ जाएं, तब भी मोदी नहीं हारेंगे। कांग्रेस के मुताबिक खरगे ने इसी टिप्पणी के जवाब में अपनी बात रखी थी।

ये भी पढ़ें: 'ईडी से कराएं जांच, कहां गए 500 करोड़?': संजय राउत ने जरांगे के मामले में शाह को लिखा पत्र, की और क्या मांग?

कैसे शुरू हुआ विवाद?
बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह पूरा विवाद शुरू हुआ। कार्यक्रम में खरगे के भाषण के बीच एक व्यक्ति ने कथित तौर पर कहा कि पीएम मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं। इसी बात का जवाब देते हुए खरगे ने कहा, 'मोदी के बाप भी चले जाएंगे।' कांग्रेस नेता के इस बयान को भाजपा ने प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता के प्रति अपमानजनक बताया और इसे लेकर विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed