फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh holding security review meeting with nsa doval cds rawat and three services chiefs on lac

राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों और सीडीएस के साथ चीन के हालात पर की उच्चस्तरीय बैठक

Fri, 11 Sep 2020 02:55 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 11 Sep 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh holding security review meeting with nsa doval cds rawat and three services chiefs on lac
राजनाथ सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और तीनों सेना प्रमुखों के साथ चीन सीमा पर जारी स्थिति पर चर्चा करने के लिए सुरक्षा समीक्षा की बैठक की। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने दी।

विज्ञापन


 


तीनों सेना प्रमुखों के साथ राजनाथ ऐसे समय पर बैठक कर रहे हैं जब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ रूस की राजधानी मॉस्को में गुरुवार शाम को मुलाकात की है। दोनों मंत्रियों ने मुलाकात में सीमा पर जारी तनाव को कम करने को लेकर बातचीत की। दोनों पांच बिंदुओं पर सहमत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- एलएसी पर तनाव कम करने के लिए भारत-चीन के बीच पांच बिंदुओं पर बनी सहमति


इन बिंदुओं में सीमा प्रबंधन के लिए सभी मौजूदा समझौतों और प्रोटोकॉल का पालन करना, शांति और स्थिरता बनाए रखना और किसी भी कार्रवाई से बचना शामिल है। बैठक के दौरान भारत ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन द्वारा बड़ी संख्या में सैनिकों और सैन्य उपकरणों की तैनाती के मुद्दे को भी मजबूती से उठाया।

सीमा पर जारी तनाव के बीच भारत और चीन के बीच चुशुल में शुक्रवार सुबह 11 बजे से ब्रिगेड कमांडर्स स्तर की बातचीत चल रही है। दोनों देशों के बीच ऐसी बातचीत सोमवार-मंगलवार को छोड़कर रोजाना आधार पर हो रही है। वहीं भारतीय सेना सक्रिय रूप से पेंगोंग त्सो झील के किनारे वाले क्षेत्र में चीनी सेना की गतिविधियों पर नजर रख रही है ताकि उन्हें भारत के किसी भी क्षेत्र पर कब्जा करने से रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed