{"_id":"5f5b221a8ebc3e446e08e0e8","slug":"rajnath-singh-holding-security-review-meeting-with-nsa-doval-cds-rawat-and-three-services-chiefs-on-lac","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों और सीडीएस के साथ चीन के हालात पर की उच्चस्तरीय बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों और सीडीएस के साथ चीन के हालात पर की उच्चस्तरीय बैठक
Fri, 11 Sep 2020 02:55 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 11 Sep 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और तीनों सेना प्रमुखों के साथ चीन सीमा पर जारी स्थिति पर चर्चा करने के लिए सुरक्षा समीक्षा की बैठक की। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने दी।
विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh (file pic) is holding a security review meeting with NSA Ajit Doval, Chief of Defence Staff General Bipin Rawat and the three services chiefs to discuss the ongoing situation on the China border: Defence Ministry officials pic.twitter.com/2VxLNGuQ5F
— ANI (@ANI) September 11, 2020विज्ञापन
तीनों सेना प्रमुखों के साथ राजनाथ ऐसे समय पर बैठक कर रहे हैं जब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ रूस की राजधानी मॉस्को में गुरुवार शाम को मुलाकात की है। दोनों मंत्रियों ने मुलाकात में सीमा पर जारी तनाव को कम करने को लेकर बातचीत की। दोनों पांच बिंदुओं पर सहमत हुए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- एलएसी पर तनाव कम करने के लिए भारत-चीन के बीच पांच बिंदुओं पर बनी सहमति
इन बिंदुओं में सीमा प्रबंधन के लिए सभी मौजूदा समझौतों और प्रोटोकॉल का पालन करना, शांति और स्थिरता बनाए रखना और किसी भी कार्रवाई से बचना शामिल है। बैठक के दौरान भारत ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन द्वारा बड़ी संख्या में सैनिकों और सैन्य उपकरणों की तैनाती के मुद्दे को भी मजबूती से उठाया।
सीमा पर जारी तनाव के बीच भारत और चीन के बीच चुशुल में शुक्रवार सुबह 11 बजे से ब्रिगेड कमांडर्स स्तर की बातचीत चल रही है। दोनों देशों के बीच ऐसी बातचीत सोमवार-मंगलवार को छोड़कर रोजाना आधार पर हो रही है। वहीं भारतीय सेना सक्रिय रूप से पेंगोंग त्सो झील के किनारे वाले क्षेत्र में चीनी सेना की गतिविधियों पर नजर रख रही है ताकि उन्हें भारत के किसी भी क्षेत्र पर कब्जा करने से रोका जा सके।