फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh gave information in the Rajya Sabha about the disruption of the army recruitment process

Rajya Sabha: दो वर्षों में सेना में हुई सिर्फ 37,301 भर्तियां, वर्तमान में सवा लाख से ज्यादा कर्मियों की कमी

Mon, 25 Jul 2022 10:24 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 25 Jul 2022 10:24 PM IST
सार

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा को बताया कि कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल में तीनों सेनाओं में सैन्य भर्तियां प्रभावित रहीं। इन दो सालों में सैन्य बलों में कुल 37,301 कर्मियों की ही भर्ती हो सकीं जबकि हर साल औसतन 60,000 रिक्तियां होती हैं।
 

विज्ञापन
Rajnath Singh gave information in the Rajya Sabha about the disruption of the army recruitment process
राज्यसभा में राजनाथ सिंह - फोटो : pti

विस्तार

संसद के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को सरकार ने राज्यसभा में सेना भर्ती के मुद्दे पर लिखित जवाब दिया है। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा को बताया कि कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल में तीनों सेनाओं में सैन्य भर्तियां प्रभावित रही। इन दो सालों में सैन्य बलों में कुल 37,301 कर्मियों की ही भर्ती हो सकीं जबकि हर साल औसतन 60,000 रिक्तियां होती हैं।

विज्ञापन


उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि 2019 में तीनों सेनाओं में कर्मियों की भर्ती की संख्या 95,843 थी। इनमें सबसे ज्यादा कर्मी थल सेना में 81,812 भती किए गए थे। वहीं, वायुसेना में 7,548 और नौसेना में 6,483 कर्मी भर्ती किए गए थे। वहीं, 2020 तथा 2021 में भर्ती प्रक्रिया कोरोना महामारी के कारण प्रभावित और बाधित हो गई। इस काल में थल सेना को अपनी भर्ती रैलियों में कटौती करनी पड़ गई थी। 
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने अपने जवाब में बताया कि कोरोना महामारी के बावजूद 2020 में थल सेना में 1280 अधिकारियों और 12,091 सैनिकों और 2021 में 1065 अधिकारियों को भर्ती किया गया था। उन्होंने बताया कि नौसेना और वायु सेना ऑनलाइन पंजीकरण और भर्ती प्रक्रिया को अपनाती है। इसके कारण इन दोनों सैन्य बलों में कोरोना महामारी का असर कम पड़ा। साल 2020 में  नौसेना में 377 अधिकारियों और 2772 नाविकों तथा वर्ष 2021 में 409 अधिकारियों तथा 5,547 नाविकों को शामिल किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों सैन्य बलों में अधिकारियों और सैनिकों की कमी के बारे में बताते हुए केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्तमान में थल सेना में 7,799 अधिकारियों और 1,08,685 सैनिकों की कमी है। इसी तरह नौसेना में 1,446 अधिकारियों और 12,151 नाविकों और वायुसेना में 572 अधिकारियों एवं 5,217 एयरमैन के पद खाली हैं। 


राजनाथ सिंह ने अपने जवाब में आगे बताया कि कोरोना महामारी की स्थिति में सुधार होने और भर्ती की प्रक्रिया आरंभ होने से आने वाले सालों में इन खाली पदों में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और तीनों सेनाओं ने 20 जून और 22 जून को नामांकन प्रक्रिया अधिसूचित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed