विशेष दिन: पीएम मोदी-नड्डा ने राजनाथ को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, रक्षामंत्री ने ऐसे जताया आभार
जन्मदिन की शुभकामनाओं का आभार जताते हुए रक्षामंत्री कहा कि प्रधानमंत्री जी आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, आपके कुशल नेतृत्व में भारत मजबूत होकर उभरा रहा है। बता दें कि 10 जुलाई 1951 में राजनाथ सिंह का जन्म यूपी के चंदौली के बाभोरा गांव में हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपने सहयोगी राजनाथ सिंह को उनके 70वें जन्मदिन पर बधाई दी और एक उत्कृष्ट सांसद व प्रशासक के रूप में उनकी भूमिका की सराहना की। प्रधानमंत्री ने उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि रक्षा मंत्री के शानदार व्यक्तित्व और बुद्धिमत्ता का हर कोई मुरीद है। प्रधानमंत्री ने कई सप्ताह के अंतराल के बाद किसी को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। हालांकि, इस दौरान दिवंगत हो चुकी जानीमानी हस्तियों की जयंती पर उन्हें याद करते हुए उन्होंने ट्वीट जरूर किए।
पीएम मोदी की शुभकामनाओं का आभार जताते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा शुभकामनाओं और अच्छे शब्दों के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद। आपके कुशल नेतृत्व में भारत मजबूत होकर उभरा रहा है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि हमारा देश सकारात्मक बदलाव के मुहाने पर है।
Thank you Pradhanmantri ji for your good wishes and kind words.
India under your astute leadership has emerged stronger and I firmly believe that our country is at the cusp of a positive transformation. https://t.co/0u7ovVFv5Mविज्ञापन विज्ञापन— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 10, 2021
अमित शाह ने दी बधाई
मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई अन्य नेताओं ने भी सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘रक्षामंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं। अपनी संगठन कुशलता से पार्टी को मजबूत बनाने में राजनाथ जी का अहम योगदान है। मोदी जी के नेतृत्व में उन्होंने सशस्त्र बलों को और सशक्त किया है। उनके स्वास्थ्यपूर्ण जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूं।’’
नड्डा ने दी शुभकामनाएं
नड्डा ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि राजनाथ सिंह को उनके मधुर स्वभाव और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ करीबी संपर्क के लिए जाना जाता है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘पार्टी के लिए आपका योगदान, देश के प्रति समर्पण और आपकी सांगठनिक क्षमता प्रेरित करने वाली हैं।’’
चंदौली के बाभोरा गांव में हुआ था जन्म
10 जुलाई 1951 को उत्तर प्रदेश के वर्तमान चंदौली जिले के बाभोरा गांव में राजनाथ सिंह का जन्म हुआ था। वर्ष 1977 में वह पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य बने। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद भी संभाला और केंद्र सरकार में गृहमंत्री भी रहे। वह भाजपा के अध्यक्ष भी रहे हैं।