फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh approved monetry assistance of Rs 8 lacs to the dependents of the martyrs

युद्ध में हताहत सैनिकों के परिवार को मिलेगी आठ लाख की सहायता राशि, रक्षा मंत्री राजनाथ ने दी मंजूरी

Sat, 05 Oct 2019 12:47 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 05 Oct 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh approved monetry assistance of Rs 8 lacs to the dependents of the martyrs
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सेना की दीर्घलंबित मांग स्वीकार करते हुए युद्ध में हताहत हुए सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता को मौजूदा दो लाख रुपये से बढ़ा कर आठ लाख रुपये करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह आर्थिक सहयोग युद्ध के हताहतों के लिए बनाए गए सैनिक कल्याण निधि (एबीसीडब्ल्यूएफ) के तहत दिया जाएगा। अभी युद्ध में शहीद होने वालों और 60 प्रतिशत या उससे अधिक अपंगता झेलने वालों के अलावा कई अन्य श्रेणी के तहत आने वाले सैनिकों को दो लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।
विज्ञापन


यह मदद पेंशन, सेना की सामूहिक बीमा, सेना कल्याण निधि और अनुग्रह राशि के अलावा दी जाती है। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि रक्षा मंत्री ने युद्ध हताहतों की सभी श्रेणी के परिवारों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता दो लाख रुपये से बढ़ाकर आठ लाख रुपये करने को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed